फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man murdered in Ambala of haryana

गाली-गलौज का युवक ने किया विरोध, ईंट-पत्थर से हमला कर उतारा मौत के घाट

Sun, 02 Dec 2018 04:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहजादपुर (अंबाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहजादपुर (अंबाला) Updated Sun, 02 Dec 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
A man murdered in Ambala of haryana
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा के अंबाला में ईंट-पत्थर से हमला कर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात अंबाला के शहजादपुर इलाके के धनाना गांव का है। दरअसल, एक युवक को गाली-गलौज का विरोध करना भारी भर पड़ गया। झगड़े की जानकारी मिलने पर मौके पर जब तक परिजन पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


शहजादपुर-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 72 पर स्थित गांव धनाना निवासी 52 वर्षीय राजपाल रात करीब सवा दस बजे खेतों से लौट रहा था। वह गांव धनाना की गोगामेड़ी के समीप पहुंचा तो गांव के ही महिपाल ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। राजपाल ने विरोध किया तो महिपाल ने उसके सिर पर ईंट व पत्थरों से वार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


 शोर सुन किसी ने सूचना राजपाल के परिजनों को दी। राजपाल के भतीजे वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। परिजन राजपाल को सीएचसी शहजादपुर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर थाना प्रभारी सतबीर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को नारायणगढ़ के शवगृह में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भतीजे संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि राजपाल उर्फ पाला और उनका व उनके चाचा का परिवार संयुक्त रूप से रहता है। उसके पिता के दो भाई अलग रहते हैं। रात करीब 10:30 बजे उन्हें किसी ने बताया कि गांव का महिपाल गोगा माड़ी के पास उसके चाचा राजपाल को ईंट, पत्थरों से मार रहा है। वह और उसका चचेरा भाई मनीष पुत्र राजपाल मौके पर पहुंचे तो राजपाल जमीन पर गिरे हुए थे और महिपाल उन्हें मार रहा था।

A man murdered in Ambala of haryana
demo pic - फोटो : डेमो

 उन्होंने महिपाल को पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी शराबी किस्म का व्यक्ति है जोकि अपने बीवी, बच्चों के साथ भी अकसर मारपीट करता है। वहीं, राजपाल के तीन बच्चे हैं, जोकि अविवाहित हैं। इसमें दो लड़कियां व एक लड़का है।

परिजन पहुंचे तो चल रही थी सांस
संदीप ने बताया कि जमीन पर गिरे चाचा राजपाल को देखा तो उसके सिर, मुंह व नाक से खून बह रहा था। उनकी सांस चल रही थी। वह उन्हें सरकारी अस्पताल शहजादपुर लेकर आए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हत्या के बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। 

वारदात देर रात की है। जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे व कार्रवाई शुरू की। मृतक राजपाल के भतीजे के बयान पर आरोपी महिपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगी हुई है। -सतबीर सिंह, शहजादपुर थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed