फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man murdered for iPhone in Muktsar of Punjab

Punjab: आईफोन की खातिर ताया को मार डाला, शव बोरी में भरकर नहर में फेंका, ऐसे खुला खौफनाक राज

Wed, 06 Mar 2024 11:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Mar 2024 11:33 PM IST
सार

पंजाब के मुक्तसर में एक युवक ने अपने ताया की बेरहमी से हत्या कर दी। आईफोन के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया। 12 दिन बाद भी ताया का शव नहीं मिला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
A Man murdered for iPhone in Muktsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुक्तसर में आईफोन लेने के लिए भतीजे ने ताया की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव बोरी में भरकर राजस्थान फीडर नहर में फेंक दिया। घटना गिद्दड़बाहा के गांव मधीर की है। यहां स्थानीय पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। आरोपी की पहचान मधीर हाल निवासी गिद्दड़बाहा निवासी सहजप्रीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी ने हत्या के बाद ताया के बैंक खाते से 65 हजार रुपये निकाल कर नया आईफोन खरीद लिया है। उधर, हत्या के 12 दिन बाद भी मृतक का शव नहर से नहीं मिला है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मधीर निवासी बूटा सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को वह और उसका बेटा जगरूप सिंह अपने दूसरे बेटे बलकार सिंह के घर पर गए थे। यहां जगरूप सिंह घर पर ही रुक गया। बलकार के बेटे सहजप्रीत सिंह उर्फ सहज को पता था कि ताया जगरूप के बैंक खाते में पैसे हैं। इस पर सहजप्रीत ने अपने ताया जगरूप सिंह की मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव एक बोरी में भरकर नहर में फेंक दिया। बाद में किसी तरीके से जगरूप सिंह के बैंक खाते से पैसे निकालकर नया आईफोन ले लिया।
विज्ञापन


थाना गिद्दड़बाहा के प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने मृतक के बैंक खाते से 65 हजार निकाल कर नया आईफोन लिया है। शव नहर से अभी तक नहीं मिला है। आरोपी सहजप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed