{"_id":"5d7a4f608ebc3e93a6299caf","slug":"a-man-killed-by-brother-in-muktsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्सी से हमलाकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार, जानें वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कस्सी से हमलाकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार, जानें वजह
Thu, 12 Sep 2019 07:30 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 12 Sep 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुक्तसर जिले के गांव थांदेवाला में घरेलू विवाद में बड़े भाई ने कस्सी से हमलाकर छोटे भाई की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गांव थांदेवाला निवासी गुरभेज सिंह का अपने बड़े भाई राजबीर सिंह के साथ घरेलू विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
राजबीर ने गुरभेज की पत्नी के साथ किसी बात को लेकर मारपीट की थी। इस कारण गुरभेज सिंह की पत्नी नाराज होकर अपने मायके घर चली गई थी। उसे घर वापस लाने के लिए दो दिन पहले गुरभेज सिंह अपने ससुराल घर गया था लेकिन वापस नहीं आया। घर वापस आकर गुरभेज सिंह का अपने बड़े भाई राजबीर के साथ इस बात को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
तैश में आए राजबीर ने गुरभेज के सिर पर वहां पड़ी कस्सी से वार कर मार डाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राजबीर को कस्सी सहित काबू कर लिया। थाना सदर के एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता बलदेव सिंह के बयान पर राजबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन