{"_id":"65b1372e5d7100344708ca8c","slug":"a-man-kidnapped-by-mouthed-daughter-in-ludhiana-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: एनआरआई के पिता को मुंहबोली बेटी ने किया अगवा, घर से जेवरात व सामान चोरी, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: एनआरआई के पिता को मुंहबोली बेटी ने किया अगवा, घर से जेवरात व सामान चोरी, पुलिस ने दर्ज किया केस
Wed, 24 Jan 2024 09:47 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 Jan 2024 09:47 PM IST
सार
लुधियाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। वह चंडीगढ़ की रहने वाली है। पुलिस ने तलाश भी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 12 नवंबर 2023 को आरोपी महिला बलजीत कौर व्यक्ति को अगवा कर अपने साथ ले गई और घर से सामान भी चोरी कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के राजगुरु नगर इलाके में रहने वाले एनआरआई डॉ. रुपिंदर सिंह के पिता बुजुर्ग हरबंस सिंह को देखभाल करने वाली उनकी मुंहबोली बेटी ने अगवा कर लिया। हैरानी की बात यह है कि अगवा कर वह बुजुर्ग हरबंस सिंह को साथ ले गई और घर से सोने चांदी के जेवरात, पासपोर्ट सर्विस बुक, आईडी प्रूफ और अन्य कीमती सामान भी चोरी कर लिया।
विज्ञापन
डॉ. रुपिंदर सिंह को पता चला तो उन्होंने अपने दोस्तों की मदद से पिता का पता लगवाया और उन्हें छुड़वाया। इसके बाद वह दिसंबर 15 को इंडिया वापस आए तो इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना सराभा नगर की पुलिस ने एनआरआई डॉ. रुपिंदर सिंह की शिकायत पर चंडीगढ़ सेक्टर 33 डी स्थित मकान नंबर 527 में रहने वाली बलजीत कौर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई हरदीप सिंह ने बताया कि डॉ. रुपिंदर सिंह अमेरिका में रहते हैं और उनके पिता बुजुर्ग हरबंस सिंह अकेले थे। उन्होंने पिता की देखभाल के लिए बलजीत कौर को घर छोड़ दिया, जिसे हरबंस सिंह अपनी मुंह बोली बेटी कहते थे। 12 नवंबर 2023 को आरोपी महिला बलजीत कौर उनके पिता को अगवा कर अपने साथ ले गई और पीछे से घर से सामान भी चोरी कर लिया। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन