विदेश से लौट रही बेटी को लेने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइप्रस से लौटने वाली बेटी से मिलने की खुशी एक पिता को इतनी अधिक थी कि वह स्वयं उसे लेने दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। बेटी को देखने से पहले ही हिसार-दिल्ली बाईपास मिर्जापुर के समीप फ्लाईओवर के ऊपर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनकी मौत हो गई और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिल गेट थाना पुलिस ने सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार पंजाब के फरीदकोट जिले के जीवनवाला गांव निवासी करीब 52 वर्षीय अमरजीत सिंह अपने गांव से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए चला। उसने गाड़ी किराये पर ली, जिसे फरीदकोट का ही 40 वर्षीय सुखराज चला रहा था।
उनकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी सोमवार अल सुबह करीब चार बजे हिसार-दिल्ली बाईपास पर पहुंची थी। जब गाड़ी फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रही थी तो अज्ञात परिस्थितियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अमरजीत और ड्राइवर सुखराज दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुखराज को अग्रोहा रेफर कर दिया।
विदेश में काम करती है बेटी
मृतक अमरजीत के भतीजे झुझार सिंह ने बताया कि उनके चाचा की बेटी गुरजीत कौर साइप्रस में काम करती है। उन्होंने बताया कि उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया। जांचकर्ता एएसआई रणबीर सिंह के अनुसार मृतक अमरजीत के भतीजे के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सुखराज के होश में आने का भी इंतजार है।
टैंकर की टक्कर से युवक की मौत
चचेरे भाई की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने जा रहे युवक की कार को टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसा कोहरे के कारण केजीपी के जीरो प्वाइंट पर हुआ। हादसे में युवक की मौत हो गई और उसका साथी बुरी तरह से घायल हो गया। उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। युवक के चचेरे भाई की तीन दिन पहले दिल्ली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
दिल्ली के गांव बाजीतपुर का रहने वाला दीपक अपने दोस्त आशीष के साथ ईको वैन में सवार होकर यूपी के गढ़ मुक्तेश्वर जा रहा था। उनके आगे चल रही गाड़ी में उसके चचेरे भाई विक्की की अस्थियां गंगा में प्रवाहित के लिए जा रही थी। जब वह दिल्ली से केजीपी पर चढ़ने के लिए जीरो प्वाइंट पर पहुंचे तो इसी दौरान एक टैंकर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी आगे डिवाइडर से टकराकर टैंकर के हेल्पर की तरफ की साइड में खड़ी हो गई।
हादसा सुबह घने कोहरे के कारण हुआ। हादसे में दीपक व आशीष बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामान्य अस्पताल भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया गया।
केजीपी पर टैंकर की टक्कर से ईको वैन सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कुलदीप देशवाल, थाना प्रभारी राई।