{"_id":"5b6092fd4f1c1b54208b62e2","slug":"a-man-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-train-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":" मां के जाने के बाद सब कुछ खत्म हो गया, अब मैं भी जा रहा हूं और ट्रेन के आगे कूद गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां के जाने के बाद सब कुछ खत्म हो गया, अब मैं भी जा रहा हूं और ट्रेन के आगे कूद गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Updated Wed, 01 Aug 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के पीछे सैनी कॉलोनी निवासी रवि (21) ने सोमवार शाम को ट्रेन के आगे लेटकर सुसाइड कर लिया। युवक के ऊपर से ट्रेन गुजरने से उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक को तलाशते हुए परिजन रेलवे ट्रैक पर पहुंचे तो उन्हें शव पड़ा दिखाई दिया। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सुसाइड से पहले उसने जीजा और भाई को फोन कर कहा था कि ‘अब मैं नहीं बचूंगा’।
मृतक के पिता राजेश ने बताया कि वह मूलरूप से यूपी के बरेली के बरसिरसा गांव का रहने वाला है। पिछले काफी समय से परिवार सहित गंगाराम कॉलोनी में रह रहा है। लगभग डेढ़ माह पहले रवि उनके परिवार से अलग होकर सैनी कालोनी में चाचा सुआराम और जीजा दिनेश के साथ रहने लगा। सोमवार शाम लगभग साढ़े 6 बजे वह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से कहीं चला गया।
उसने किसी राहगीर के फोन से भाई रिंकू व ठेकेदार नितिन को कॉल करके कहा कि ‘अब मैं नहीं बचूंगा, मेरा जीने का मन नहीं है। मां के जाने के बाद अब सब कुछ खत्म हो गया है। अब मैं भी जा रहा हूं’। परिजन आत्महत्या का कारण मानसिक परेशानी बता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले ही उसकी मां की मौत हुई थी।
विज्ञापन
खुद कमाने लगा तो परिवार से हुआ था अलग
परिजनों ने बताया कि रवि टोल प्लाजा निकट स्थित एक निजी फैक्टरी में धागे की मशीन चलाता था। वह कुछ समय पहले परिवार से अलग रहने लगा। कई बार कारण पूछने पर उसने कहा कि अब वह खुद कमाने लगा है। आप लोगों के साथ रहने का मन नहीं है।
खुद की साइकिल से जीजा को भेजा फैक्टरी, दिनभर कमरे में रहा अकेला
परिजनों ने बताया कि रवि ने कुछ समय पहले ही नई साइकिल खरीदी थी। चाचा सुआराम किसी काम से गांव चला गया। सोमवार को रवि ने काम पर जाने से इनकार कर दिया व जीजा दिनेश को उसकी नई साइकिल देकर काम पर भेज दिया। वह दिनभर कमरे पर अकेला था।
युवक की मौत की सूचना मिलते ही मौका निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - एसआई रामकुमार, जीआरपी थाना प्रभारी