शीशे पर पत्नी को लिखा ‘मैं तुम्हें माफ नहीं करूंगा’, फिर दे दी जान, ये वजह आई सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने फांसी लगा अपनी जान दे दी। युवक ने शीशे पर एक संदेश भी लिखा। पत्नी को लिखे संदेश में कहा कि 'मैं तुम्हें माफ नहीं करूंगा'। दरअसल, युवक पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था। मामला चंडीगढ़ के रामदरबार फेज-1 का है। यहां मकान नंबर-1341 निवासी अमित (25) ने घर पर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
उसे फंदे से लटका देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पीसीआर जवानों समेत सेक्टर-31 थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने अमित के कमरे में रखे ड्रेसिंग टेबल के शीशे पर खुदकुशी का कारण लिखा देखा। अमित ने काले रंग के स्केच से शीशे पर पत्नी को लिखा था कि ‘मैं तुम्हें माफ नहीं करूंगा’। पुलिस ने अमित को तुरंत फंदे से नीचे उतारकर जीएमसीएच-32 अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
अमित एलांते मॉल की एक शॉप पर सेल्समैन था। शीशे पर मौत का कारण लिखे होने के चलते पुलिस ने शीशे को कब्जे में लेकर जांच की तो पता लगा कि अमित को पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। इस कारण अमित लंबे समय से मानसिक तनाव में था। पुलिस जांच में पता लगा कि इसी कलह के चलते दो दिन पहले अमित पत्नी को उसके मायके छोड़ कर लौटा था।
अमित तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा कर अमित की लिखावट के मिलान के लिए ड्रेसिंग टेबल के शीशे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने अमित के पारिवारिक सदस्यों के बयान भी दर्ज किए।
बालकनी से गिरकर व्यक्ति की मौत
वहीं, सेक्टर-56 स्थित एक मकान की बालकनी से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पड़ोसियों ने व्यक्ति को खून से लथपथ गिरा देखा तो फौरन जीएमएसएच-16 में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सेक्टर-56 निवासी मनमोहन (38) के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मृतक के भाई कृष्णा ने बताया कि मनमोहन दो बेटियों, एक बेटे और पत्नी के साथ सेक्टर-56 स्थित मकान की पहली मंजिल पर रहता था। प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। बालकनी में गया और संदिग्ध परिस्थितियों में वह नीचे गिर गया। उसके सिर खून बहने लगा। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। फौरन उसे अस्पताल में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि मनमोहन का पैर फिसलने की वजह से वह नीचे गिरा।