फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man arrested for entering chandigarh air force station illegally

प्लेन के साथ सेल्फी लेने की चाह में फांदी एयरफोर्स स्टेशन की दीवार, पकड़ा गया

Tue, 19 Jan 2021 03:47 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, जीरकपुर
अमर उजाला, जीरकपुर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 19 Jan 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
A man arrested for entering chandigarh air force station illegally
चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन में घुसने वाला आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के जीरकपुर के पभात क्षेत्र के साथ लगते चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन की दीवार फांद कर एक संदिग्ध अंदर घुस गया। एयरफोर्स पुलिस ने उसे पकड़ कर जीरकपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी के खिलाफ जीरकपुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


आरोपी चंडीगढ़ की मिल्क कलोनी धनास का रहने वाला बताया जा रहा है और वह हवाई जहाज के साथ सेल्फी लेने के लिए एयरफोर्स स्टेशन चंडीगढ़ की दीवार फांदकर अंदर घुसा था। हालांकि एयरफोर्स और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं, वहीं जीरकपुर पुलिस भी आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास राणा उर्फ काकू (22) 18 जनवरी देर रात करीब 2:30 बजे एयरफोर्स की दीवार फांदकर भीतर घुस गया। वहां गश्त कर रहे एयरफोर्स कर्मियों ने कुछ हरकत महसूस की। थोड़ी देर बाद एयरफोर्स कर्मियों ने स्टेशन के भीतर घुसे विकास को काबू कर लिया और आला अफसरों को इसकी जानकारी दी। एयरफोर्स पुलिस को भी जानकारी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, युवक ट्रक पर कंडक्टर का काम करता है। वह गोदाम क्षेत्र में माल लेकर आया था। वह हवाई जहाज के साथ सेल्फी लेने के लिए ही एयरफोर्स स्टेशन में घुसा था। दोपहर बाद संदिग्ध से पूछताछ के बाद एयरफोर्स पुलिस ने उसे जीरकपुर पुलिस के हवाले कर दिया।


मामले के जांच अधिकारी एएसआई रविन्द्र सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ एयरफोर्स के उच्च अधिकारियों की शिकायत पर धारा 447, 448, 459, 450, 451, 452, 453, 454, 455, 456, 457, 458, 459, 460, 461 आईपीसी व धारा 3, 7 ऑफ इंडियन ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट 1923 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed