{"_id":"5c589176bdec221181373614","slug":"a-man-and-women-swallowed-the-poison-with-2-children-in-batala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः युवक, महिला और दो बच्चों ने निगला जहर, दोनों बच्चों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबः युवक, महिला और दो बच्चों ने निगला जहर, दोनों बच्चों की मौत
Tue, 05 Feb 2019 09:54 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 05 Feb 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटाला के गांव बहादुर हुसैन के रहने वाले एक युवक, उसके साथ रह रही एक महिला और महिला के दोनों बच्चों ने जहर निगल लिया। चारों को बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया जबकि महिला और युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सोमवार शाम करीब पौने आठ बजे की है। फिलहाल महिला और युवक का इलाज बटाला के सिविल अस्पताल में चल रहा है। सूत्रों के अनुसार मामला घरेलू कलह का है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जसविंदर सिंह (35) निवासी बहादुर हुसैन इसी गांव में अपनी पत्नी के साथ रहता है। जसविंदर सिंह के घर में नरगिस नाम की महिला भी अपने दो बच्चों राहुल (14) और हैपी (17) के साथ रह रही थी। सोमवार देर शाम को घर में किसी बात को लेकर क्लेश हुआ तो जसविंदर और नरगिस ने जहरीली चीज निगलने की ठान ली।
विज्ञापन
खुद जहर निगलने से पहले दोनों ने राहुल और हैपी को भी जहर खिला दिया। उसके बाद दोनों ने जहर खाया। बताया जा रहा है कि नरगिस के चार बच्चे हैं और दो बच्चे अपने पहले पति के पास ही छोड़कर जसविंदर के पास रह रही थी। जब चारों ने जहरीली चीज निगल ली तो गांव के लोगों ने चारों को बटाला के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राहुल और हैपी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसएमओ डॉ. संजीव भल्ला का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला जहर निगलने का लगता है मगर मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। वहीं थाना रंगड नंगल की एसएचओ बलजीत कौर ने बताया कि पुलिस जांच में अभी तक यही पता चला है कि नरगिस जसविंदर के पास अपने दो बच्चों के साथ रहती थी और दोनों ने सबसे पहले जहर दोनों बच्चों को दिया, फिर खुद खाया। पुलिस जहर निगलने के कारण का पता लगा रही है। जो भी तफ्तीश में आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।