{"_id":"621f4500f7d9ff2f8b23b0fa","slug":"a-girl-from-kapurthala-murdered-in-canada","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: कपूरथला की युवती की कनाडा में हत्या, सिरफिरे अंग्रेज ने सिर पर रॉड से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: कपूरथला की युवती की कनाडा में हत्या, सिरफिरे अंग्रेज ने सिर पर रॉड से किया हमला
Wed, 02 Mar 2022 03:51 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 02 Mar 2022 03:51 PM IST
सार
कनाडा में पंजाबी मूल की युवती की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक पंजाब के कपूरथला जिले के गांव सैदोवाल की रहने वाली थी। तीन साल पहले ही वह कनाडा गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला के गांव सैदोवाल की एक युवती की कनाडा में हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि वह कोनोला शहर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती थी। बीते दिन युवती के सिर पर सिरफिरे अंग्रेज ने रॉड से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया था। घायल अवस्था में उसे नजदीक के अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि परिवार के सदस्य सलिंदर सिंह ने किया और बताया कि युवती के माता-पिता कनाडा पहुंच चुके हैं। जबकि युवती की मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में शोक की लहर है। जानकारी अनुसार कपूरथला के गांव सैदोवाल की युवती हरमनदीप कौर की कनाडा में मौत हो गई है। पारिवारिक सदस्य सलिंदर सिंह के मुताबिक हरमनदीप कौर तीन साल पहले छात्र वीजा पर कनाडा के कोनोला शहर में गईं थीं।
विज्ञापन
पढ़ाई समाप्त करने के बाद उन्हें एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिल गई थी। कुछ महीने पहले उन्हें कनाडा की पीआर भी मिली थी।हरमनदीप के पिता पलजीत सिंह और मां को चार मार्च को कनाडा जाना था लेकिन बीते दिन फोन आया कि किसी सिरफिरे अंग्रेज ने पीछे से हरमनदीप कौर के सिर पर रॉड से हमला कर दिया है और वह गंभीर रूप से घायल हैं। उसे कोनोला के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है लेकिन एक दिन बाद उसकी मौत हो गई। जैसे ही इस बात की जानकारी माता-पिता को मिली तो वह तुरंत कनाडा रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन