फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A girl committed suicide in Mohali of Punjab

Mohali News: भरोसा जीतकर खींची युवती की अश्लील फोटो, संबंध बनाने की कोशिश भी की, लड़की ने जान दे दी

Wed, 24 Jan 2024 10:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Jan 2024 10:16 PM IST
सार

सोहाना पुलिस ने बलजिंदर पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने कहा कि परिवार हत्या का आरोप लगा रहा है। जांच की जा रही है। अगर मामला हत्या का हुआ तो आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा जोड़ी जाएगी।

विज्ञापन
A girl committed suicide in Mohali of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के मोहाली में एक युवक ने पहले युवती का भरोसा जीता और इसके बाद उसकी अश्लील फोटो खींची। बाद में शारीरिक संबंध बनाने का दवाब डाला। इससे परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली। अब सोहाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि परिवार ने आरोपी पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी की पहचान बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है। वह फाजिल्का का रहने वाला है।

विज्ञापन


मृतका के पिता ने बताया कि वह राज मिस्त्री है। उसके दो बच्चे हैं। सबसे बड़ी लड़की स्नातक की पढ़ाई करने मोहाली आई थी। यहां वह प्राइवेट नौकरी भी कर रही थी। बेटी ने किराये पर कमरा लिया था। एक सोशल प्लेटफार्म से वह बलजिंदर सिंह के संपर्क में आई। उसे बलजिंदर सिंह काफी परेशान कर रहा था। आरोपी ने भरोसा जीतकर उसकी अश्लील फोटो खींची और ब्लैकमेल करने लगा। वह उससे मारपीट करता था। जबरन संबंध बनाने का प्रयास भी करता था। 
विज्ञापन


इस बारे में बेटी ने कई बार बताया था। 22 जनवरी को करीब 12 बजे उन्हें थाने से फोन आया कि उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली है। जब वह मोहाली पहुंचे और पूछा तो उन्हें पता चला कि बेटी की हत्या की गई है। उसकी हत्या बलजिंदर सिंह ने की है। सोहाना पुलिस ने बलजिंदर पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने कहा कि परिवार हत्या का आरोप लगा रहा है। जांच की जा रही है। अगर मामला हत्या का हुआ तो आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी के खिलाफ सोहाना थाने में खुदकुशी के लिए मजबूर करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने भरोसा जीतकर युवती की अश्लील फोटो खींची है। यही नहीं उसके साथ संबंध बनाने का भी प्रयास करता था। आरोपी की तलाश की जा रही है। हरविंदर सिंह, जांच अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed