{"_id":"5b6317784f1c1b9e3e8b4c1b","slug":"a-girl-committed-suicide-due-to-father-extra-marital-affair-in-taran-taran","type":"story","status":"publish","title_hn":" विवाहिता ने जहर पीकर की आत्महत्या, मरने से पहले इस बात को लेकर पिता से हुआ था झगड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने जहर पीकर की आत्महत्या, मरने से पहले इस बात को लेकर पिता से हुआ था झगड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
Updated Fri, 03 Aug 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता के किसी अन्य महिला से चल रहे संबंधों से परेशान होकर एक विवाहित युवती ने अपने मायके परिवार में सल्फास खाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतका के पिता और एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों की तलाश के लिए छापामारी आरंभ कर दी है। तरनतारन के गोइंदवाल बाईपास के पास रहने वाले हरदेव सिंह हलवाई के तरनतारन के मोहल्ला नानकसर निवासी एक महिला से अवैध संबंध हैं। जिसके चलते हरदेव सिंह की पुत्री रविंदर कौर अपने पिता को इस महिला के साथ संबंध रखने से मना करती थी।
रविंदर कौर का विवाह मालूवाल संता में हरप्रीत सिंह से हुआ था और वह तरनतारन में मायके परिवार में आई हुई थी। अपने पिता के संबंध के कारण उसका घर में विवाद हुआ तो उसने अपने पिता को चेतावनी दी कि अगर वह अब भी नहीं माना तो वह जहर खा लेगी। गुस्से में उसके पिता ने कहा कि वह अपनी प्रेमिका को नहीं छोड़ सकता। जिससे परेशान होकर रविंदर कौर ने सल्फास खा ली।
तरनतारन के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान सीजेएम सुमित भल्ला के सामने रविंदर कौर ने बयान दर्ज कराते हुए अपनी मौत का कारण पिता हरदेव सिंह के संबंधों को बताया। चौकी बस स्टैंड के प्रभारी संजीवन कुमार ने बताया कि मृतका के अंतिम बयान के आधार पर पुलिस ने हरदेव सिंह और महिला के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।