फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a girl committed suicide due to father extra marital affair in taran taran

विवाहिता ने जहर पीकर की आत्महत्या, मरने से पहले इस बात को लेकर पिता से हुआ था झगड़ा

Fri, 03 Aug 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब) Updated Fri, 03 Aug 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
  a girl committed suicide due to father extra marital affair in taran taran
सांकेतिक तस्वीर
पिता के किसी अन्य महिला से चल रहे संबंधों से परेशान होकर एक विवाहित युवती ने अपने मायके परिवार में सल्फास खाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतका के पिता और एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों की तलाश के लिए छापामारी आरंभ कर दी है। तरनतारन के गोइंदवाल बाईपास के पास रहने वाले हरदेव सिंह हलवाई के तरनतारन के मोहल्ला नानकसर निवासी एक महिला से अवैध संबंध हैं। जिसके चलते हरदेव सिंह की पुत्री रविंदर कौर अपने पिता को इस महिला के साथ संबंध रखने से मना करती थी।
विज्ञापन


 रविंदर कौर का विवाह मालूवाल संता में हरप्रीत सिंह से हुआ था और वह तरनतारन में मायके परिवार में आई हुई थी। अपने पिता के संबंध के कारण उसका घर में विवाद हुआ तो उसने अपने पिता को चेतावनी दी कि अगर वह अब भी नहीं माना तो वह जहर खा लेगी। गुस्से में उसके पिता ने कहा कि वह अपनी प्रेमिका को नहीं छोड़ सकता। जिससे परेशान होकर रविंदर कौर ने सल्फास खा ली। 
विज्ञापन


तरनतारन के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान सीजेएम सुमित भल्ला के सामने रविंदर कौर ने बयान दर्ज कराते हुए अपनी मौत का कारण पिता हरदेव सिंह  के संबंधों को बताया। चौकी बस स्टैंड के प्रभारी संजीवन कुमार ने बताया कि मृतका के अंतिम बयान के आधार पर पुलिस ने हरदेव सिंह और महिला के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed