फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a girl and boy kidnap near Rock Garden in chandigarh

चंडीगढ़ में युवक और युवती को कार सवारों ने किया अगवा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 13 Nov 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 Nov 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
a girl and boy kidnap near Rock Garden in chandigarh
demo - फोटो : File Photo

चंडीगढ़ के रॉक गार्डन के नजदीक से सोमवार शाम लगभग 6 बजे दो कारों में सवार कुछ लोगों ने एक युवक-युवती को किडनैप कर लिया। किडनैपिंग के बाद दोनों ने अपहर्ताओं के चंगुल से छूटने का काफी प्रयास किया और शोर भी मचाया, लेकिन जब तक कोई कुछ समझ पाता, अपहर्ता उन्हें गाड़ियों में धकेल कर भाग निकले। एक चश्मदीद ऑटो चालक ने यह सब देख पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया। सेक्टर-3 थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर नीरज सरना समेत पीसीआर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ऑटो चालक की शिकायत पर दोनों कार नंबर को वेरिफाई कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सोमवार शाम 6 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि दो कारों में जबरन एक लड़की और लड़के को अगवा कर लिया गया है। इसके बाद आनन-फानन में पीसीआर और सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शी ऑटो चालक ने पुलिस को बताया कि रॉक गार्डन के नजदीक से लड़की और एक लड़का गुजर रहा थे। इसी बीच स्विफ्ट और एक मारुति कार दोनों के पास आकर रुकी। कार रुकते ही उसमें से उतरे लोगों ने दोनों को कार में धकेलना शुरू कर दिया। इस दौरान उनमें कहासुनी और धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन कार सवार उन्हें धकेलकर भाग निकले।
विज्ञापन

 

पुलिस के हाथ लगा कार का नंबर

a girl and boy kidnap near Rock Garden in chandigarh
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि मारुति कार का नंबर (पीबी11-वाई1341), जबकि दूसरी स्विफ्ट नंबर (पीबी65एजेड 2765) है। इसके बाद पुलिस ने कार नंबर को खंगालना शुरू कर दिया। मारुति कार का नंबर पटियाला और स्विफ्ट मोहाली में रजिस्टर्ड है। सोमवार रात पुलिस की टीम आरोपियों की दबोचने के लिए रवाना हो गई है।
 
सुरक्षा मांगने आए थे युवक-युवती
पुलिस की जांच में यह भी सामने आ रहा है कि युवक और युवती विवाह के बंधन में बंधने के बाद पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में सुरक्षा मांगने आए थे। इस दौरान परिजन उनका पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही दोनों को अगवा कर ले गए। हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि केस को वेरिफाई किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed