फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A farmer murdered in Juhana after Not saying dada

दादा न कहने पर युवक ने किसान को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी फरार

Tue, 09 Oct 2018 12:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना (हरियाणा) Updated Tue, 09 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
A farmer murdered in Juhana after Not saying dada
सांकेतिक तस्वीर

दादा न कहने पर एक युवक ने किसान की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। आरोपी युवक किसान से दादा कहलवाने का दवाब डाल रहा था। घटना हरियाणा के जुलाना की है। यहां के गांव करसोला में रविवार देर रात खेतों में कुल्हाड़ी से हमला कर 40 वर्षीय कुलदीप नामक किसान की हत्या कर दी गई। हत्यारोपी जयपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 38-39 साल का जयपाल मृतक का दादा लगता है। वह शराब पीते वक्त कुलदीप से खुद को दादा कहलवाने की जिद्द कर करा था। ऐसा नहीं करने पर जयपाल ने कुलदीप की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जयपाल अभी फरार है, लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात को करसोला के रहने वाले कुलदीप व जयपाल घर से चार-पांच किलोमीटर दूर खेत में काम करने के बाद घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन

आरोपी रिश्ते में लगता था दादा

A farmer murdered in Juhana after Not saying dada
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेंमो
इस दौरान रास्ते में दोनों शराब ठेके के पास खेत में बैठकर शराब पीने लगे। जयपाल रिश्ते में कुलदीप का दादा लगता है। वह शराब पीकर कुलदीप से उसे दादा कहने के लिए बोला। कुलदीप द्वारा दादा नहीं कहने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई। इस पर जयपाल ने कुल्हाड़ी से हमला कर कुलदीप की हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। 

घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही थाना प्रभारी रोहताश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को दिए बयान में कुलदीप के भाई जगदीप की शिकायत पर जयपाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुलदीप चार-पांच एकड़ जमीन पर खेती कर अपना तथा अपने बच्चों का पेट पालता था। कुलदीप अपने पीछे दो लड़की, एक लड़का व और पत्नी को छोड़ गया है। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने गांव के ही जयपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। रोहताश सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed