फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A dead body found in Stubble burning at hisar of Haryana

जल रही पराली को बचाने आए लोग, उसमें जो निकला देख सभी रह गए सन्न, पुलिस भी हैरान

Fri, 08 Feb 2019 06:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौंद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौंद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Feb 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
A dead body found in Stubble burning at hisar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

पराली में आग लगी थी। लोगों ने इसे देख बाकी पराली को बचाने के लिए उस पर जेसीबी चला दी। इस दौरान पराली में जो मिला उसके बाद सभी के होश उड़ गए। दरअसल, पराली में एक शव मिला। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामला हिसार के नारनौंद के गांव मोठ का है। 

विज्ञापन


यहां, नारनौंद रोड पर आग लगी पराली को बचाने के लिए जेसीबी से अलग किया जा रहा था। इसी दौरान पराली से एक शव निकला। पराली मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। वहीं घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर नारनौंद रोड पर एक आल्टो कार भी लावारिस हालत में खड़ी मिली है।  

विज्ञापन

ढाणी कुम्हारान निवासी काला उर्फ राजकुमार ने मोठ रांगड़ान निवासी पाली से जमीन किराए पर लेकर पराली को चारे के लिए एकत्रित किया हुआ था। सुबह पराली में आग लगी देख मोठ के ग्रामीणों ने पराली मालिक को फोन पर सूचना दी। काला ने तुरंत फायर ब्रिगेड में फोन कर आग की सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

 जब काला जेसीबी से जली हुई पराली को अलग कर रहा था, उसके अंदर से एक जला हुआ शव निकला। नारनौंद के डीएसपी जोगेंद्र राठी, थाना प्रभारी जगदीश चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने शव व उसके आसपास से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया।  

मोठ रांगड़ान के सरपंच जतिन भयाना से सूचना मिली थी कि जली हुई पराली में एक अधजला शव मिला है। हमने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। लावारिस कार को भी कब्जे में ले लिया है।  -जगदीश चंद्र, थाना प्रभारी, नारनौंद। 
 

शव बुरी तरह से जल हुआ है। जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि शव को यहां पर लाकर जलाया गया है या कुछ और कारण हैं।  
-डॉ. अजय सिंह, इंचार्ज, फोरेंसिक टीम, हिसार।
 

फिलहाल शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ पता चल सकता है। ये हत्या है या आत्महत्या या फिर इसको कहीं और से लाकर जलाया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।  - जोगेंद्र राठी, डीएसपी नारनौंद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed