फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A child died in gurdaspur due to lock car's door

खेलते-खेलते कार के अंदर चले गए दो मासूम, ऐसी हालत में मिले कि सभी के होश उड़ गए

Tue, 02 Apr 2019 12:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
A child died in gurdaspur due to lock car's door
सांकेतिक तस्वीर

सड़क किनारे खड़ी एसयूवी के अंदर दो बच्चे खेलते-खेलते बंद हो गए। बच्चों के अंदर चले जाने के बाद गाड़ी बाहर से लॉक हो गई। करीब दो घंटे बच्चे गाड़ी में ही बंद रहे। इसके बाद दोनों बच्चे बेहोश हो गए। जिसके बाद बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को गांव मीरकचाना में एक व्यक्ति अपने रिश्तेदार को मिलने के लिए आया था। उसकी एसयूवी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। उसके जाने के बाद दो मासूम गुरनूर सिंह (4) पुत्र हरभजन सिंह और गुरमेहताब सिंह (4) पुत्र स्व. बलवंत सिंह खेलते-खेलते गाड़ी में चले गए। इसके बाद गाड़ी बाहर से लॉक हो गई और दोनों बच्चे गाड़ी के अंदर बंद हो गए। दोनों दो घंटे तक गाड़ी के अंदर ही बंद रहे। 
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद बच्चे बेहोश हो गए। अभिभावकों ने बच्चे न दिखने पर उनकी तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद बच्चे गाड़ी में बेहोशी की हालत में मिले। बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचा गया जहां उपचार के दौरान गुरनूर सिंह की मौत हो गई। गुरमेहताब सिंह की हालत गंभीर है। जिसको अमृतसर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed