फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   9 years old girl student dead in school campus in suspicious condition

स्कूल कैंपस में 5वीं की छात्रा का शव संदिग्ध हालात में मिला

Sun, 01 May 2016 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब) Updated Sun, 01 May 2016 05:19 PM IST
विज्ञापन
9 years old girl student dead in school campus in suspicious condition
छात्रा का शव मिला

होशियारपुर। पांचवीं कक्षा की नौ साल की छात्रा जसरूप कौर की वीरवार दोपहर गांव गोंदपुर के सरकारी स्कूल में मौत हो गई। वह मैदान में खेलने गई थी और परिसर में रेत के एक टीले पर बेहोश पड़ी मिली थी। उससे कुछ देर पहले ही बच्ची ने मिड डे मील और डीवार्मिंग के लिए दी गई दवा खाई थी। बच्ची को तुरंत सीएचसी भुंगा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


स्कूल की तरफ से मामले की सूचना सिविल सर्जन संजीव बबूटा को दी गई, जिन्होंने चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विन्नी महाजन के निर्देश पर जीएमसीएच अमृतसर से विशेषज्ञों की एक टीम जांच के लिए भेजी गई। होशियारपुर के चार और जीएमसीएच अमृतसर से आए चार डाक्टरों के एक पैनल ने शव की जांच की।
विज्ञापन


मौत के कारण दम घुटना बताया गया है। सिविल सर्जन डॉ. बबूटा के मुताबिक विशेषज्ञ डॉक्टरों के एक पैनल ने जांच में पाया कि बच्ची का चेहरा रेत से भरा था। उसकी आंखें, चेहरा, होंठ और नाखून नीले हो चुके थे। पैनल की राय में इस मामले में मिरगी के दौरे के कारण मुंह और नाक में रेत भर जाने से बच्ची सांस नहीं ले पाई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डॉक्टरों के पैनल ने वीरवार देर शाम सीएमओ संजीव बबूटा को अपनी रिपोर्ट सौंपी। डॉ. बबूटा ने देर रात बताया कि विशेषज्ञों के पैनल की रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची के निकट रिश्तेदारों, स्कूल के शिक्षकों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ और बच्ची के शव की जांच में पाया गया कि यह मिर्गी का एक ज्ञात मामला था।


स्कूल शिक्षक के अनुसार वीरवार दोपहर में स्कूल में मिरगी का दौरान आने के कारण जसरूप रेत पर गिर गई थी और इस दौरान उसका चेहरा नीचे की ओर था। जब उसे सीएचसी भुंगा में लाया गया तो भी उसके नाक मुंह रेत से सने थे। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जसरूप गांव गोंदपुर के गुरदीप सिंह की बेटी थी। बच्ची की मौत से गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed