{"_id":"607c17ac8ebc3ea176191cb0","slug":"71-year-old-hoshiarpur-man-died-during-firing-in-indianapolis-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में गोलीबारी : पहला वेतन लेने गया था होशियारपुर का बुजुर्ग, गोली लगने से चली गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमेरिका में गोलीबारी : पहला वेतन लेने गया था होशियारपुर का बुजुर्ग, गोली लगने से चली गई जान
Sun, 18 Apr 2021 05:02 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 18 Apr 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के होशियारपुर जिला के कोटला नौध सिंह के रहने वाले 71 वर्षीय जसविंदर सिंह की अमेरिका के इंडियानापोलिस में हुई गोलीबारी में मौत हो गई। वह अपने बेटे गुरविंदर सिंह के साथ अमेरिका गए थे। उनके परिजनों के मुताबिक घर में रहकर उदास होने की वजह से उन्होंने हफ्तेभर पहले ही काम शुरू किया था।
विज्ञापन
गुरुवार को वह अपने वेतन का पहला चेक लेने कोरियर कंपनी फेडएक्स के परिसर में गए थे। पहले वेतन का चेक के लिए वह बड़े उत्साहित थे। इस दौरान वहां के एक पूर्व कर्मचारी ने वहां अंधाधुंध गोलियां चला दीं और इस गोलीबारी में उनकी जान चली गई। मृतक के छोटे बेटे जतिंदर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह उनके बड़े भाई गुरविंदर ने अमेरिका से फोन कर पिता के निधन की जानकारी दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात विदेशी मूल के एक युवक ने संयुक्त राज्य अमेरिका के इंडियानापोलिस शहर में अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें जसविंदर सिंह समेत आठ अन्य लोग मारे गए थे, इनमे से चार लोग पंजाब के थे। उनके पैतृक गांव में घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग सांत्वना जताने घर पहुंचे।
विज्ञापन