{"_id":"577271e64f1c1bcb7379c307","slug":"70-years-old-prisoner-killed-during-yoga-session-in-jail-due-to-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में योग करते करते 70 साल के कैदी को आया हार्ट अटैक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में योग करते करते 70 साल के कैदी को आया हार्ट अटैक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब जेल बरनाला में एक कैदी की योग करते समय मौत हो गई है। मृतक के बेटे का आरोप है कि उसके पिता से जबरन योग करवाया जा रहा था जबकि वह दिल के मरीज हैं। डीसी बरनाला भूपिंदर सिंह राय ने घटना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बसंत सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी बरनाला अफीम के मामले में 10 वर्ष की सजा काट रहा था। वह दो वर्ष से सब जेल बरनाला में बंद था। जेल में हर रोज कैदियों व हवालातियों को योग करवाया जाता है। मंगलवार को योग करते समय बसंत सिंह (70) की मौत हो गई।
विज्ञापन
बसंत सिंह के बेटे तेजिंदरपाल सिंह ने जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिंह पर आरोप लगाया कि उसका पिता दिल के मरीज थे। जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिंह उनसे जबरदस्ती योग करवा रहे थे। इसी कारण उनकी मौत हो गई। वहीं जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिंह का कहना है कि बाकी कैदियों व हवालातियों के साथ हररोज की तरह बसंत सिंह भी मर्जी से योग करने आता था। मंगलवार को भी वह योग करने मर्जी से शामिल हुआ। योग खत्म होने के बाद वह अपनी बैरक में चला गया।
विज्ञापन
40 मिनट बाद उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। जेल सुपरिंटेंडेंट का कहना है कि किसी भी कैदी या हवालाती से जबरदस्ती योग नहीं करवाया जाता। सब अपनी मर्जी से योग में आते हैं।
डीसी भूपिंदर सिंह राय का कहना है कि जेल में कैदी बसंत सिंह की हुई मौत संबंधी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मृतक बसंत सिंह के पोस्टमार्टम के लिए तीन डाक्टरों का पैनल बनाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।