{"_id":"b53735e9073e56fcb35ef89a7e082ebd","slug":"7-thieft-in-a-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में सात चोरियों से दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही रात में सात चोरियों से दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 27 Dec 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-3बी2 के एससीएफ-94 के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित जस्ट स्टाइलिश ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम से शुक्रवार सुबह पांच बजे चोरी की। वे साढ़े छह लाख के कपड़े और गल्ला तोड़कर 100 रुपये ले गए। शोरूम के नौकर ने सुबह जब शटर खोला था तो देखा कि पीछे का दरवाजा खुला था।
विज्ञापन
उसने तुरंत इस बारे में शोरूम मालिक हरमनप्रीत सिंह प्रीत को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पीसीआर व मटौर थाने के एसएचओ राजीव कुमार पहुंच गए। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग भी देखी। इसमें पांच बजे के करीब दो व्यक्ति शोरूम के पीछे के दरवाजे से घुसते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
चोरों ने शॉल से मुंह ढंके हुए थे। दुकान में आते ही उन्होंने पहले गल्ला तोड़कर पैसे निकाले और फिर लेडीज और जैंट्स के ब्रॉडेंड कपड़े चुन चुन कर रैक से बाहर निकाले। फिर सारे कपड़े उठाकर गैलरी में ले गए। वहीं, से वे शॉलों में कपड़े भरकर निकल गए।
विज्ञापन
काट दी बिजली की तार
पुलिस के मुताबिक जब चोर शोरूम में घुसे तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की तार काटने की कोशिश की, लेकिन गलती से चोर ट्यूब लाइट की तार काट बैठे। चोरों को लगा कि कैमरे की तार भी कट गई है, लेकिन सीसीटीवी कैमरे में सारी वारदात कैद हो गई।
पैरों के निशान और कटर छोड़ गए
जिस कुर्सी के सहारे चोरों ने शोरूम के अंदर कैमरे की तार काटने की कोशिश की थी। उस कुर्सी पर पुलिस को चोरों के जूतों के निशान मिल गए हैं। जो कटर चोर ने तार काटने के लिए प्रयोग किया था, उसे भी दुकान से ही बरामद कर लिया है।
चोर का पता देने वाले को इनाम
शोरूम के मालिक ने बताया कि इस घटना में उनका काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि जो भी पुलिस या उन्हें इस बारे में सूचना देगा, उसे दस हजार का इनाम वह अपनी तरफ से देंगे। वहीं, चोर का नाम बताने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।