{"_id":"657c259e6dc027248b0f0680","slug":"7-6-feet-tall-former-constable-of-punjab-police-arrested-in-drugs-smuggling-from-tarntaran-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: 7.6 फुट लंबा पंजाब पुलिस का पूर्व कांस्टेबल तस्करी में गिरफ्तार, इंडिया गॉट टैलेंट शो में आया था नजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: 7.6 फुट लंबा पंजाब पुलिस का पूर्व कांस्टेबल तस्करी में गिरफ्तार, इंडिया गॉट टैलेंट शो में आया था नजर
Fri, 15 Dec 2023 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (अमृतसर)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (अमृतसर)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 15 Dec 2023 03:38 PM IST
सार
आरोपी जगदीप सिंह कुछ दिनों में अमेरिका भी जाने वाला था। उल्लेखनीय है कि जगदीप सिंह अपनी कद काठी के कारण काफी चर्चा में रहता था। कुछ महीने पहले ही उसने पारिवारिक कार्य का हवाला देकर पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
पूर्व कांस्टेबल जगदीप सिंह।
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब पुलिस में 7.6 फुट के कॉन्स्टेबल रहे जगदीप सिंह को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने तरनतारन से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। अपनी कद काठी से जाना जाते जगदीप सिंह इंडिया गॉट टैलेंट शो में भी नजर आ चुका हैं। कुछ समय पहले ही पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद से इस्तीफा दे चुका है।
विज्ञापन
दो साथियों को भी किया गिरफ्तार
स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम ने जगदीप सिंह के साथ उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाना है। जिसके बाद इनका रिमांड लेकर इनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
आरोपी अपनी गाड़ी पर पंजाब पुलिस का स्टीकर भी लगाकर घूमता था। फिलहाल स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी हेरोइन का धंधा कर रहा है। इसी के आधार पर सेल ने तरनतारन में गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के साथ उसके दो अन्य साथी भी थे।
टीम ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पता चला है कि आरोपी जगदीप सिंह कुछ दिनों में अमेरिका भी जाने वाला था। उल्लेखनीय है कि जगदीप सिंह अपनी कद काठी के कारण काफी चर्चा में रहता था। कुछ महीने पहले ही उसने पारिवारिक कार्य का हवाला देकर पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद से इस्तीफा दे दिया था।