फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   61 million rupees of hawala recover from mohali DSP, dismissed

मोहाली के डीएसपी से मिले हवाला के 61 लाख, बर्खास्त

Fri, 28 Mar 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Mar 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
61 million rupees of hawala recover from mohali DSP, dismissed
शहर के डीएसपी सिटी-1 गुरबंस सिंह बैंस को पुलिस ने हवाला के 61 लाख रुपये मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी को भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


यह रकम बैंस और उनकी पत्नी के नाम से लुधियाना में संचालित दों बैंकों के लॉकरों से बरामद की गई है। लॉकरों से विदेशी करेंसी भी मिली है।

इसके बाद विभाग ने बैंस को नौकरी से तत्काल बर्खास्त कर दिया। पुलिस ने बैंस के सहयोगी चंडीगढ़ के एनके गोयल को भी गिरफ्तार कर लिया है। थाना मटौर में डीएसपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एसपी डी जीएस गरेवाल को सौंपी दी गई है।
विज्ञापन


विभाग को मिली जानकारी के मुताबिक बैंस लंबे समय से हवाला करोबार से जुड़े थे। उनके ऊपर रिश्वत लेने के भी आरोप थे। हवाला में बैंस का सहयोग चंडीगढ़ सेक्टर-20 के मकान नंबर- 3015 निवासी एनके गोयल करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को 26 मार्च को गुप्त सूचना मिली थी कि एनके गोयल हवाला के 65 लाख रुपये लेने के लिए लुधियाना गया है। इसमें से 40 लाख की रकम डीएसपी बैंस की है।

बैंस ने अपनी पत्नी अमरदीप शेरगिल को राशि लेने के लिए लुधियाना भेजा था। यहां से उनकी पत्नी ने अपने हिस्से की रकम ली और उसे माल रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के लॉकर में रख दिया।

इस दौरान बैंस ने एक गनमैन अपनी पत्नी के साथ भेजा हुआ था, जबकि दूसरा गनमैन एनके गोयल के साथ था। गोयल ने 14 लाख की राशि किसी अन्य व्यक्ति को दी।

पुलिस को यह जानकारी मिली तो लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हर्ष बंसल के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम बैंक पहुंच गई और बैंक लॉकर से 40 लाख रुपये बरामद कर लिए।

इसके अलावा लॉकर से 1464 अमेरिकी डॉलर, 58 सिंगापुर डॉलर भी बरामद हुए। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि इस डीएसपी का ओबीसी बैंक वेस्ट एंड मॉल, फिरोजपुर रोड लुधियाना में भी एक लॉकर है।


इसकी तलाशी एडिशनल डिप्टी कमिश्नर स्वप्न शर्मा की अगुवाई में ली गई। यहां से पुलिस ने 20 लाख रुपये नगद बरामद किए।

पुलिस ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी करवाई। इसी बीच एसएसपी मोहाली ने डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस के पटियाला स्थित घर की तलाशी के आदेश भी जारी कर दिए।

इस पर पुलिस की एक टीम एसएसपी संगरूर मनदीप सिंह संधू के नेतृत्व में आरोपी के घर की तलाशी लेने पहुंच गई। पुलिस गिरफ्तार डीएसपी से पूछताछ कर रही है। इसमें बड़े खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed