{"_id":"5bc0e908bdec22694e6b6676","slug":"50-thousand-prized-punk-arrest-in-police-encounter-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणाः पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी पुलिस के लिए सिरदर्द बने रोहतक के गांव निडाना निवासी 50 हजार के ईनामी बदमाश नवीन उर्फ पिटारी को डीजीपी श्रीकांत द्वारा गठित स्पेशल एसआईटी ने उसके साथी मनीष के साथ मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। नवीन पिछले चार सालों से फरार चल रहा था। नवीन की गिरफ्तारी से पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
नवीन पर हरियाणा तथा राजस्थान में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत 9 से अधिक मामले दर्ज हैं। अकेले लाखन माजरा थाना में नवीन के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित तीन मामले दर्ज है और किसी में भी अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। नवीन पर रेवाड़ी के थाना शहर में भी मामला दर्ज है।
विज्ञापन
जिला रोहतक के गांव निडाना निवासी नवीन उर्फ पिटारी रोहतक पुलिस को पिछले चार सालों से छका रहा था। रोहतक के लाखन माजरा थाना में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, घर में घुसकर हथियार के बल पर मारपीट करने, एक परिवार को गोली चलाकर उसे मारने का प्रयास करने तथा एक मामले में भगोड़ा होने व जिला झज्जर में एक परिवार के साथ झगड़ा करने के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
बड़ी बात यह है कि इन सभी मामलों में उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी प्रकार नवीन ने राजस्थान में भी कई संगीन अपराधों को अंजाम दिया था। नवीन के खिलाफ राजस्थान के थाना सिंघाणा में हत्या व लूटपाट के मामले दर्ज है। राजस्थान के ही खेतड़ी नगर व सूरज नगर में विभिन्न धाराओं के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज है।
पुलिस नवीन की तलाश में जुटी थी कि इसी दौरान एडीजीपी श्रीकांत जाधव द्वारा गठित एसआईटी को उसके बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने नवीन का पीछा किया। हालांकि अपना पीछा करते देख नवीन ने पुलिस पर गोलियां चला दी,बावजूद इसके पुलिस ने कदम पीछे नहीं हटाए और उसे गिरफ्तार कर लिया।