फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   50 thousand fines on brigadier of Western Command

कैट का आदेश नहीं माना, वेस्टर्न कमांड के ब्रिगेडियर पर 50 हजार जुर्माना

Tue, 22 Aug 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 Aug 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
50 thousand fines on brigadier of Western Command
- फोटो : Demo Pic
केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) ने पूर्व के आदेशों का पालन नहीं करने पर हेडक्वार्टर वेस्टर्न कमांड के ब्रिगेडियर प्रशासनिक (ए ब्रांच) पर 50 हजार रुपये कॉस्ट (जुर्माना) लगाया है। ट्रिब्यूनल ने यह आदेश यशपाल सिंह व अन्य की ओर से दायर एग्जीक्यूशन याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।
विज्ञापन


ट्रिब्यूनल ने इस जुर्माना राशि में से 25 हजार रुपये याचिकाकर्ता को देने के आदेश दिए हैं। इससे पहले ट्रिब्यूनल ने जुलाई में पिछली सुनवाई पर संबंधित अधिकारी को केस की हर सुनवाई पर मौजूद रहने के आदेश दिए थे। पिछली सुनवाई पर भी ट्रिब्यूनल ने 25 हजार रुपये कॉस्ट लगाई थी। 
विज्ञापन


चंडी मंदिर स्थित सेना के पश्चिमी मुख्यालय में बतौर सिविल मोटर ड्राइवर (सीएमडी) कार्यरत यश पाल सिंह, हरबंस सिंह और छम्मी सिंह ने ट्रिब्यूनल में दायर याचिका में 5वें, छठवें वेतन आयोग के तहत प्रमोशन और वेतन विसंगतियां दूर करने के लिए प्रतिवादी को आदेश देने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में उन्हें सीएमडी (ओजी) के पद पर पहले अगस्त 1993 से, वर्ष 2002 से सीएमडी-2 के पद पर पदोन्नत करने के साथ ही अगस्त 2008 से सीएमडी-1 के पद पर पदोन्नति देने के साथ ही सभी लाभ देने की अपील की थी। साथ ही पिछले सभी भत्तों को 18 फीसदी ब्याज के साथ देने की मांग की थी।


तीनों याचिकाकर्र्ताओं ने 1984 में मोटर ट्राली ड्राइवर के तौर पर ज्वाइन किया था। उस समय उनका ग्रेड पे 240-400 रुपये था। वर्ष 2008 में उन्हें सीएमडी (ओजी) के पद पर रिडेजिगनेट किया गया था। इस बीच कार्यालय की ओर से नई पॉलिसी लागू की गई, लेकिन उन्हें एसीपी का लाभ नहीं दिया गया।
   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed