{"_id":"5967c6434f1c1bf0318b46ab","slug":"5-snatching-in-1-hour-snatcher-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग बनाई कांवड़ ले जाने की प्लानिंग, पैसे नहीं थे तो कर दिया 'कांड'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों संग बनाई कांवड़ ले जाने की प्लानिंग, पैसे नहीं थे तो कर दिया 'कांड'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
एक घंटे में की 5 स्नैचिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों संग कांवड़ लेकर जाने की प्लानिंग पैसे की वजह से फेल होती देख 1 घंटे में 5 स्नैचिंग करने वाले बदमाश को क्राइम ब्रांच ने मलोया बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके घर से 29 हजार कैश और पांचों महिलाओं के पर्स बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी ने पूछताछ में पहले भी वारदात करने की बात कबूली है। आरोपी की पहचान मलोया निवासी 24 वर्षीय अजय कुमार उर्फ अंजू के रूप में हुई है।
एसपी आपरेशन रवि कुमार ने बताया कि एंटी स्नैचिंग सेल के इंचार्ज अमनजोत सिंह को सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के अंदर 1 घंटे में 5 झपटमारी की सूचना मिली। वारदात के बाद आरोपी का वीडियो भी वायरल हो गया था।
वीडियो से पहचान कर पुलिस के गुप्तचर ने इंस्पेक्टर अमनजोत को मलोया में आरोपी के घूमने की सूचना दी। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पीड़िता ने अजय की पहचान भी कर ली।

28 जून को 3 स्नैचिंग कर जा चुका है मंदिर

पुलिस ने दावा किया कि रिमांड में आरोपी अजय ने कबूल किया है कि वह 28 जून को उसने झपटमारी की 3 वारदात की थी। उस समय वह हिमाचल स्थित एक मंदिर में दर्शन करने गया था।
नशे का आदी है आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी अजय पिछले काफी समय से झपटमारी में सक्रिय था, लेकिन उसकी पहली बार गिरफ्तारी हुई है। आरोपी चरस पीने का आदी था। इसके चलते भी उसने वारदात को अंजाम दिया है। पहले वह सीएनएस कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करता था, लेकिन किसी कारण उसकी नौकरी छूट गई और वह गलत संगत में पड़ गया।