फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   45 year old Scorched woman admitted to PGI Chandigarh

पटियाला: पहले पत्नी पर स्प्रिट डाल आग लगाई फिर पति ने खुद पी ली जहरीली चीज

Fri, 17 Apr 2020 12:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Apr 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
45 year old Scorched woman admitted to PGI Chandigarh
पीजीआई चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

थाना सिटी समाना के अधीन पड़ते गांव फतेहपुर में दहेज के लिए एक विवाहिता पर स्प्रिट डाल कर उसे आग लगाने का मामला सामने आया है। गंभीर झुलसी विवाहिता फिलहाल पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। उधर इसी बीच उसके पति ने खुद जहरीली चीज पी ली। बताया जा रहा है कि पुलिस कार्रवाई से डर कर उसने यह कदम उठाया। 

विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने फिलहाल पति समेत उसके भाई, माता-पिता व बहन के खिलाफ हत्या की कोशिश व साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राजविंदर कौर (45) की शादी करीब 17 साल पहले गांव फतेहपुर के रहने वाले करनैल सिंह साथ हुई थी। उन दोनों की एक 16 साल की लड़की व 11 साल का लड़का है। पुलिस के मुताबिक शराब पीने की लत का शिकार करनैल सिंह व उसका परिवार अकसर दहेज को लेकर राजविंदर कौर साथ लड़ाई-झगड़ा व गाली-गलौज करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता ने अस्पताल में उपचार दौरान बयान देकर आरोप लगाया है कि 10 अप्रैल को इसी बात को लेकर जान से मारने की नीयत से सास निरंजन कौर ने उस पर स्प्रिट डाली और पति करनैल सिंह ने उसे आग लगा दी। करीब 60 फीसदी झुलसी हालत में उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मामले में पति, सास, देवर शिंगारा सिंह, ननद और ससुर सोहन सिंह के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसी बीच अब पति करनैल सिंह ने पुलिस कार्रवाई से डर कर जहरीली चीज पी ली। एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि गंभीर हालत में करनैल सिंह को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के आईसीयू में दाखिल कराया गया है। अभी उसके बयान नहीं हो सके हैं।

राजपुरा: पति ने पत्नी से मारपीट कर मुंह में डाला तेजाब, केस दर्ज
सदर पुलिस ने महिला से मारपीट करने व मुंह में तेजाब डालकर उसे गंभीर रूप से झुलसाने के आरोप में पीड़िता के पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 बी के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल राजपुरा में उपचार के लिए दाखिल महिला ने बताया कि गांव बलसूआं निवासी उसका पति पिछले 15 दिन से शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट करता आ रहा है। 

बुधवार को उसने शराब के नशे में धुत होकर मारपीट शुरू कर दी। उसने रोका तो बेड के नजदीक रखी तेजाब की बोतल उठाकर उसके मुंह में डाल दी। शोर मचाने के बाद पारिवारिक सदस्यों ने उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बसंतपुरा पुलिस चौकी प्रभारी एसआई प्रदीप कौर ने बताया कि महिला के बयान दर्जकर लिए गए हैं। पति के खिलाफ केस दर्जकर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed