{"_id":"60c0e2148ebc3e1f59430eac","slug":"43-year-old-man-commits-suicide-in-batala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला: प्रेमिका की धमकी से परेशान दो बच्चों के पिता ने की खुदकुशी, महिला के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बटाला: प्रेमिका की धमकी से परेशान दो बच्चों के पिता ने की खुदकुशी, महिला के खिलाफ मामला दर्ज
Thu, 10 Jun 2021 02:12 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 10 Jun 2021 02:12 AM IST
सार
पंजाब के पटियाला में दो बच्चों के पिता ने खुदकुशी कर ली। प्रेमिका की धमकी से परेशान होकर व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम उठाया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर ली। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
पंजाब के बटाला में प्रेमिका की धमकी से तंग आकर दो बच्चों के पिता (प्रेमी) ने सल्फास निगल कर अपनी जान दे दी। वहीं बटाला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस थाना किला लाल सिंह ने इस संबंध में एक महिला को नामजद कर उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
थाना किला लाल सिंह के सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने बताया कि बलजीत कौर निवासी गांव कोट मजलस ने पुलिस को बताया है कि उसके पति हरदीप सिंह (43) खेतीबाड़ी करते थे। उनके पति के कुछ समय पहले से एक महिला से प्रेम संबंध थे। उक्त महिला उनकी दूर की रिश्तेदार भी है और उस महिला की दो शादीशुदा बेटियां हैं।
विज्ञापन
बलजीत कौर के समझाने के बाद उसके पति ने उस महिला से संबंध तोड़ लिए। इससे वह महिला तिलमिला उठी और उसके पति को धमकी देकर परेशान करने लगी। इससे मानसिक तौर पर परेशान हरदीप सिंह ने मंगलवार की देर शाम को सल्फास निगल ली। उनको तुरंत अमृतसर के कारपोरेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह उसके पति की मौत हो गई। मृतक हरदीप सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गया है। थाना किला लाल सिंह पुलिस ने मृतक हरदीप सिंह की पत्नी बलजीत कौर की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।