फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   42 lakhs rupees Fraud with film artist Darshan Singh Aulakh

प्लॉट के नाम पर फिल्म कलाकार के साथ 42 लाख की ठगी, आरोपी ने कहा- न प्लॉट देंगे न पैसा

Tue, 07 Aug 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Updated Tue, 07 Aug 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
 42 lakhs rupees Fraud with film artist Darshan Singh Aulakh
सांकेतिक तस्वीर
जीरो डार्क थर्टी हालीवुड मूवी समेत कई बॉलीवुड और पॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुके दर्शन औलख से प्लॉट खरीदने के नाम पर 42 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नयागांव निवासी हरचंद सिंह के खिलाफ नयागांव थाने में ठगी व पंजाब अपार्टमेंट प्रॉपर्टी रेगुलेशन एक्ट 1995  की धारा 36 (1) के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में दर्शन सिंह औलख ने बताया है कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर-21 के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 2011 में घर बनाने की योजना बनाई थी। इसके लिए वे जमीन तलाश रहे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात आरोपी हरचंद से हुई। आरोपी ने उन्हें बताया कि उसके पास आठ मरले का एक प्लॉट है, जो पुडा से मंजूर है। उसमें सीवरेज समेत सारी सुविधाएं हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनका आरोपी से सौदा हो गया और उसने रजिस्ट्री भी करवा दी, लेकिन लंबे समय तक उन्हें प्लॉट का पजेशन नहीं दिया। जब वह उससे इस बारे में कहते थे तो वह आनकानी करता था। जब उन्होंने दबाव डाला तो उसने कहा कि आपको आठ मरले का कॉमर्शियल प्लॉट जल्द दे देंगे। वहां पर आप घर क्या होटल भी बना लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी उसने प्लॉट का पजेशन नहीं दिया। आरोपी उन्हें सात साल तक परेशान करता रहा। उन्होंने बताया कि जब वह उससे परेशान हो गए तो तीन महीने पहले एसएसपी कुलदीप सिंह चहल को शिकायत दी। इसके बाद मामले की पड़ताल की गई। अब इस संबंध में केस दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। 


बाद में देने लगा था धमकी 
दर्शन औलख ने बताया कि आरोपी काफी शातिर है। वह उन्हें नाले की जगह को प्लॉट बताता रहा। इसके अलावा उक्त जगह से बिजली के तार गुजर रहे थे। अंत में उसकी पोल खुल गई। इसका पता चलने पर आरोपी ने उन्हें साफ कह दिया कि वह न तो प्लॉट देगा और न पैसे लौटाएगा। उसके बाद आरोपी पर केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed