फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   40 year old woman commits suicide by swallowing poison in Patiala

खौफनाक अंत: पति और चार बच्चों को घर में छोड़ भागी महिला, प्रेमी से हुआ झगड़ा तो जहर पीकर दी जान

Thu, 22 Jun 2023 09:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Jun 2023 09:31 PM IST
सार

पुलिस ने गुरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी भी विवाहित है। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसके एक बच्चा भी है।

विज्ञापन
40 year old woman commits suicide by swallowing poison in Patiala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

बच्चों व पति को छोड़कर घर से जाने वाली विवाहिता ने प्रेमी के साथ झगड़े के बाद जगह निगल कर जीवन लीला समाप्त कर ली है। मामला पंजाब के पटियाला का है। थाना घग्गा पुलिस ने विवाहिता के भाई के बयान पर आरोपी प्रेमी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रिश्ते में विवाहिता का देवर है। मृतका की पहचान जसवंत कौर (40) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


विवाहिता के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी बहन जसवंत कौर की शादी करीब 15 साल पहले पातड़ां के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद दोनों के चार बच्चे हैं। कुछ समय पहले उसकी बहन के रिश्ते में देवर लगने वाले गुरप्रीत सिंह के साथ संबंध बन गए। दोनों को काफी समझाया भी लेकिन नहीं माने। इस बीच 20 जून 2023 को आरोपी गुरप्रीत सिंह उनकी बहन जसवंत कौर को अपने साथ ले गया। 
विज्ञापन


उसी दिन देर रात करीब एक बजे जसवंत कौर ने फोन करके बताया कि वह पटियाला में भाखड़ा नहर के किनारे खड़ी है और उसने आरोपी गुरप्रीत सिंह से तंग आकर जहर पी लिया है। तलाश करते जब भाई सरकारी राजिंदरा अस्पताल पहुंचा तो पता लगा कि उसकी बहन की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई का आरोप है कि गुरप्रीत सिंह से तंग आकर उसकी बहन ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। पुलिस ने इस शिकायत पर गुरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी भी विवाहित है। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसके एक बच्चा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed