फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 young man killed in road accident

फिरोजपुर में हादसा, 4 युवकों की मौत

Mon, 18 Aug 2014 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Aug 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
4 young man killed in road accident

पंजाब के फिरोजपुर में मल्लांवाला से बाइक पर सिंह संक्रांति के शुभ अवसर पर बाबा बुड्ढा साहिब में माथा टेकने जा रहे चार युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसा तरनतारन के गांव झबाल के पास शनिवार रात साढ़े दस बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


गांव दुल्लेवाला के लोगों ने बताया कि गुरप्रीत सिंह (16) पुत्र शेर सिंह, उसका मामा सेवक सिंह पुत्र कश्मीर सिंह (20), कर्मजीत सिंह पुत्र बख्शीश सिंह वासी दुल्लेवाला और धुल्ला सिंह पुत्र पाला सिंह वासी जीरा एक ही बाइक से शनिवार रात नौ बजे गांव से सिंह संक्रांति पर बुड्ढा साहिब माथा टेकने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नियंत्रण खोने से रावी में जा गिरी कार

4 young man killed in road accident

पांच कैलाशों में एक पावन मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्‍त होने से दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु चंबा भरमौर मार्ग से मणिमहेश के लिए जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार गैंहरा के समीप वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से नीचे रावी में जा गिरी। हादसा रविवार सुबह करीब चार बजे पेश आया। उल्लेखनीय है कि कृष्‍ण जन्माष्टमी के दिन मणिमहेश में छोटा स्नान होना है। माना जा रहा है कि इसी स्नान में भाग लेने के लिए श्रद्धालु जा रहे थे।

पंजाब के रहने वाले हैं मृतक

4 young man killed in road accident

मणिमहेश यात्रा के लिए जा रहे सभी श्रद्धालु पंजाब के पठानकोट से संबंध रखते हैं। अभी तक एक ही मृतक की पहचान हो पाई है। वह पठानकोट के बुंदल गांव का रहने वाला अवतार था। वाहन दुर्घटना में दो घायलों को उपचार के लिए चंबा जिला अस्पताल में लाया गया, जहां से इन्हें पठानकोट रेफर कर दिया गया है।

दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। मगर प्रारंभिक जांच में हादसा चालक की लापरवाही से होता नजर आ रहा है। वाहन दुर्घटना में घायल लोगों के बयानों के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed