फैशन डिजाइनिंग की छात्रा संग दोस्तों ने 4 दिनों तक किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त ने किया विश्वासघात। धोखे से अपनी महिला मित्र को बुलाकर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप। पंजाब के लुधियाना में खुद को बीमार बताकर एक युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिल कर अपनी ही महिला दोस्त को खाने में नशीला पदार्थ मिला कर उसके साथ चार दिनों तक गैंगरेप किया।
इतना ही नहीं आरोपी शादी का झांसा दे अपने घर ले गया। उसके बाद आरोपी ने अपने घर में भी उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने युवती को धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को बताए। वह युवती को उसके कॉलेज छोड़ कर फरार हो गया।
युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने थाना पीएयू की पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में गुरदासपुर के गांव काहनुवाल निवासी गौरवदीप सिंह, हरमन सिंह और दो अन्य के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।
पीड़ित युवती की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह एक निजी संस्थान में बीएससी फैशन डिजाइनिंग की छात्रा है।
उसकी और गौरवदीप सिंह की स्कूल के समय से ही दोस्ती थी। 22 मार्च को उसे हरमन का फोन आया कि गौरव बहुत बीमार है और उसके बचने के चांस कम है और वह आखिरी बार उससे मिलना चाहता है। इस पर उसने बस पकड ली।
खाने में नशीली चीज मिलाकर लूट ली आबरू
हरमन ने उसे मनीकरण कस्बा कौसल बुला लिया। वहां पर पहले से ही आरोपियों ने होटल का कमरा किराए पर लिया था। होटल में खाना खिलाने के दौरान आरोपी हरमन ने उसके खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया।
इसके बाद वह अपने होश हवास गंवा बैठी। उसे जब होश आया तो आरोपी उसके साथ दुराचार कर चुके थे। आरोपियों ने उसे चार दिन तक होटल के कमरे में ही बंधक बनाए रखा और उसे नशीला पदार्थ पिला कर कई बार दुराचार किया।
26 मार्च को गौरव ने कहा वह उसे उसके गांव छोड़ आएगा। उसने किसी को यह बात बताई तो वह उसके परिवार को जान से मार देगा। जिस पर वह गौरव के साथ अपने गांव जाने को तैयार हो गई। गौरव उसे गांव की बजाए अपने गांव कानूवाल स्थित अपने घर ले गया।
वहां पर उसने उसे धमकाते हुए दुराचार किया व उसके बाद उसे 27 मार्च को वापस उसके हास्टल छोडट दिया गया। इसके बाद उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई व उसके परिजनों के यहां पहुंचने के बाद शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी ने बताया कि मेडिकल जांच में दुराचार किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस चारों आरोपियों की तलाश कर रही है।