{"_id":"6148e6318ebc3e5ad880275f","slug":"36-year-old-man-died-due-to-drowning-in-swimming-pool-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: दो दोस्तों संग स्वीमिंग पूल में नहा रहे दूध कारोबारी की डूबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़: दो दोस्तों संग स्वीमिंग पूल में नहा रहे दूध कारोबारी की डूबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 21 Sep 2021 01:27 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:27 AM IST
सार
शाम लाल के भतीजे हिमांशु ने बताया कि उसके चाचा को तैरना नहीं आता था। हिमांशु ने बताया कि जब तीनों लोग पूल पर पहुंचे तो उनका मन बदल गया और उन्होंने पूल में जाने से इंकार कर बुकिंग के पैसे वापस मांगे लेकिन संचालक ने पैसे नहीं लौटाए। इसके बाद तीनों पूल में नहाने चले गए।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-29 स्थित एक स्वीमिंग पूल में डूबने से एक दूध कारोबारी की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब वह अपने दो दोस्तों के साथ पूल में नहा रहा था। डूबने के बाद उसे पानी से बाहर निकालकर जीएमसीएच-32 पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मनीमाजरा निवासी शाम लाल (36) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि कारोबारी को तैरना नहीं आता था। जानकारी के मुताबिक, मनीमाजरा में शाम लाल पत्नी व चार बच्चों के साथ रहते थे। उनका दूध का कारोबार है। रविवार को शाम लाल ने ऑनलाइन माध्यम से स्वीमिंग पूल को प्रति घंटे 200 रुपये के हिसाब से बुक किया और दो दोस्तों मनीमाजरा निवासी रवि व पंचकूला निवासी मानिक के साथ शाम करीब 6.20 बजे पूल में नहाने के लिए प्रवेश किया।
विज्ञापन
रात करीब 8 बजे समय पूरा होने पर दोनों दोस्त पूल से बाहर निकलकर कपड़े बदलने चले गए। उन्हें लगा कि शाम भी उनके पीछे आ रहा है लेकिन वह आया नहीं। जब दोनों दोस्त दोबारा पूल के पास पहुंचे तो शाम पानी में डूब गया था। इसके बाद ट्रेनर की मदद से उसे पानी से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी गई और निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। शाम लाल के भतीजे हिमांशु ने बताया कि उसके चाचा को तैरना नहीं आता था। हिमांशु ने बताया कि जब तीनों लोग पूल पर पहुंचे तो उनका मन बदल गया और उन्होंने पूल में जाने से इंकार कर बुकिंग के पैसे वापस मांगे लेकिन संचालक ने पैसे नहीं लौटाए। इसके बाद तीनों पूल में नहाने चले गए।
विज्ञापन
दोस्तों के अलावा किसी और को नहीं लगी डूबने की भनक, पुलिस कर रही पूछताछ
हैरत की बात है कि उसके दोस्त पूल के बाहर आ गए लेकिन दोनों के अलावा किसी अन्य को शाम के डूबने की भनक तक नहीं लगी। बहरहाल, पुलिस ने दोनों दोस्तों के अलावा पूल के कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा कि मौत किन कारणों से हुई है। बहरहाल, औद्योगिक थाना पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है।