फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   32-year-old youth was found murdered at the Mansa Devi Complex

सकेतड़ी में इंफोसिस के सुरक्षा गार्ड की हत्या, चाकू से किए एक दर्जन वार

Sat, 04 Nov 2017 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 04 Nov 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
32-year-old youth was found murdered at the Mansa Devi Complex
Panchkula Murder
इंफोसिस आईटी कंपनी में कार्यरत 28 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर सकेतड़ी के जंगल में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। कातिलों ने अरुण के चेहरे, सिर, गले और छाती पर चाकू और शराब की बोतल से एक दर्जन से अधिक वार किए। हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि घटनास्थल पर करीब तीन फुट के दायरे में मिट्टी खून से सन गई। शुक्रवार सुबह इस हत्या का खुलासा उस वक्त हुआ जब पास के एक ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने शव देखा। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी अरुण आईटी पार्क स्थित इंफोसिस कंपनी में बतौर सुरक्षा गार्ड कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि वीरवार शाम करीब छह बजे ड्यूटी से लौटने के बाद अरुण ने घर में बताया कि उसे किसी दोस्त को छोड़ने जाना है। लेकिन उसके भाई व अन्य परिजनों ने बाइक ले जाने से मना करते हुए घर पर रहने को कहा। इसके बावजूद अरुण अपने एक दोस्त के साथ चला गया। देर रात तक जब अरुण नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर अरुण की पत्नी गीता और भाइयों ने फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ होने की वजह से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन


पूरी रात परिजन अरुण की तलाश में परेशान रहे, लेकिन शुक्रवार सुबह अरुण की हत्या होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू की। घटना की जानकारी मिलते ही सीन ऑफ क्राइम और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। डीसीपी मनवीर सिंह ने बताया कि इस मामले की छानबीन चल रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अरुण के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या से पहले जंगल में ही आरोपियों ने पी थी शराब

32-year-old youth was found murdered at the Mansa Devi Complex
Panchkula Murder
हत्या में शामिल हो सकते हैं कई आरोपी
डीसीपी मनबीर सिंह ने बताया कि युवक की हत्या में कितने लोग शामिल हैं इसकी छानबीन में पुलिस जुटी है। हो सकता है कि अरुण की हत्या रंजिशन की गई हो। इस मामले में किसी नजदीकी के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही इस हत्या में कई लोगों के शामिल होने की आशंका है।

हत्या से पहले जंगल में ही आरोपियों ने पी थी शराब
घटनास्थल से बरामद शराब की दो बोतलें और नमकीन के पैकेट को देखकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले आरोपियों ने अरुण को साथ बैठाकर शराब पी थी। इस वजह से घर से उसे बुलाकर लाया गया, लेकिन बाद में मोबाइल स्विच ऑफ मिला। पुलिस चौकी से घटनास्थल करीब 1.5 किलोमीटर की दूरी पर है। वहां रात के वक्त आवागमन न के बराबर रहता है। लेकिन शराब का ठेका होने की वजह से लोग वहां शराब पीने के लिए पहुंचते हैं।

तीन साल पहले अरुण की हुई थी शादी
अरुण की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। अरुण के कोई बच्चा नहीं है। अरुण अपने पिता छोटूराम, मां और दो छोटे भाइयों के साथ सकेतड़ी में किराये पर अलग-अलग मकानों में अपने परिवार के साथ रहते था। पिछले कुछ दिनों से सुरक्षा गार्ड के माता-पिता अपने गांव में ही थे, जिनके देर रात तक पंचकूला पहुंचने की उम्मीद है। अरुण की पत्नी गीता ने बताया कि उनके पति की किसी से दुश्मनी नहीं थी।

पत्नी को सैलरी के दिए थे सात हजार
पत्नी ने बताया कि वीरवार शाम दफ्तर से अपनी सैलरी लेकर पहुंचते ही अरुण ने उन्हें 7000 रुपये दिए थे। पिछले माह 15 दिनों की छुट्टी होने की वजह से सैलरी कम मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed