{"_id":"62a87ef5a07bbc56d7228166","slug":"30-year-old-youth-murdered-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: 30 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, तीन बहनों का इकलौता भाई था मृतक, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: 30 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, तीन बहनों का इकलौता भाई था मृतक, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 14 Jun 2022 06:01 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 14 Jun 2022 06:01 PM IST
सार
पुलिस ने जांच के दौरान जिस जगह पर शव मिला है कि वहां पर से नशे में इस्तेमाल होने वाली पन्नी व अन्य सामान भी बरामद हुआ है। इससे शक जाहिर किया जा रहा है कि कुलदीप ने किसी के साथ बैठकर यहां नशा किया था और बाद में झगड़ा हुआ और उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवद्दी पुल के पास मंगलवार को युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना दुगरी की पुलिस टीमों के साथ वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
जांच के बाद मृतक कुलदीप सिंह (30) के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि कुलदीप की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी के दोस्त ने की है। बताया जा रहा है कि युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था और वहीं फुटपाथ पर सोता था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
थाना दुगरी के एसएचओ नीरज चौधरी ने बताया कि कुलदीप तीन बहनों का इकलौता भाई था और फुटपाथ पर ही रहता था। सोमवार की देर रात को उसके दोस्त ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर काफी बहस हुई और पहले कुलदीप को पीटा गया और बाद में गला रेत उसकी हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
सुबह राहगीरों ने खून से लथपथ शव देखा तो उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद सीनियर अधिकारियों के साथ-साथ थाना दुगरी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के दौरान जिस जगह पर शव मिला है कि वहां पर से नशे में इस्तेमाल होने वाली पन्नी व अन्य सामान भी बरामद हुआ है। इससे शक जाहिर किया जा रहा है कि कुलदीप ने किसी के साथ बैठकर यहां नशा किया था और बाद में झगड़ा हुआ और उसकी हत्या कर दी गई।