{"_id":"63ac4bd94af3f036261deac7","slug":"30-year-old-youth-commits-suicide-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: हकलाने की वजह से नहीं हो रही थी शादी, परेशान बैंककर्मी ने कर ली खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: हकलाने की वजह से नहीं हो रही थी शादी, परेशान बैंककर्मी ने कर ली खुदकुशी
Wed, 28 Dec 2022 07:34 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Dec 2022 07:34 PM IST
सार
मंगलवार को अविनाश और उसकी भाभी घर पर थे और बाकी परिवार हिमाचल गया था। अविनाश बैंक से घर आया और कमरे में चला गया। जब उसकी भाभी खाने के लिए बुलाने गई तो वह फंदे से लटक रहा था। इसके बाद इसकी सूचना परिवार और पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
हकलाकर बोलने के कारण शादी नहीं होने से परेशान बाजड़ा कॉलोनी निवासी अविनाश कुमार (30) ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का पता उस समय चला जब अविनाश की भाभी उसे बुलाने कमरे में गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला पंजाब के लुधियाना का है।
विज्ञापन
अविनाश मूलरूप से हिमाचल के ऊना जिले का रहने वाला था। वह पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत था। जांच अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि अविनाश बचपन से ही हकलाकर बोलता था। वह लोगों को अपनी बात जल्दी समझा नहीं पाता था। अविनाश के हकलाने के कारण उसकी शादी में दिक्कत आ रही थी। इसके कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन
मंगलवार को अविनाश और उसकी भाभी घर पर थे और बाकी परिवार हिमाचल गया था। अविनाश बैंक से घर आया और कमरे में चला गया। जब उसकी भाभी खाने के लिए बुलाने गई तो वह फंदे से लटक रहा था। इसके बाद इसकी सूचना परिवार और पुलिस को दी गई।
विज्ञापन