फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 suspected Khalistani militants held by Punjab police

पंजाब पुलिस ने दबोचे तीन आतंकी, पाकिस्तान-कनाडा से संबंध

Fri, 11 Aug 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Aug 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
3 suspected Khalistani militants held by Punjab police
पंजाब पुलिस ने दबोचे तीन आतंकी
पंजाब पुलिस को अन्य राज्यों से सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर विकसित किए सिस्टम ने वीरवार को बड़ी कामयाबी दिलाई। अमृतसर के स्पेशल आपरेशन सेल ने मध्यप्रदेश की एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (एटीएस) के साथ मिलकर ग्वालियर में चलाए आपरेशन में खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के दो और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इनकी पहचान बलकार सिंह, बलविंदर सिंह और सतिंदर सिंह के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस का दावा है कि इन तीनों का संबंध पाकिस्तान में रह रहे इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के चीफ लखबीर सिंह रोडे से हैं।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस और एमपीएटीएस की टीमें बीते दो दिन से ग्वालियर जिले में डेरा डाले हुए थीं। तीनों आतंकियों के ग्वालियर में छिपे होने की जानकारी पंजाब पुलिस को जून माह के दौरान गिरफ्तार किए गए गुरदयाल सिंह, जगरूप सिंह और सतविंदर सिंह से की गई पूछताछ में मिली थी। तब से पंजाब पुलिस तीनों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर इन पर नजर रख रही थी। इनकी गिरफ्तारी ग्वालियर के डबरा, चिनौर और धौलपुरा क्षेत्र से की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी गिरफ्तारी को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस इसलिए भी गंभीर थी क्योंकि ये तीनों पंजाब में आतंकवादियों को हथियार सप्लाई करते हैं। इन सब के लिए इन्हें पैसा विदेशों से मिलता है।

कनाडा से भी जुड़े तार

3 suspected Khalistani militants held by Punjab police
terrorist balkar singh
कनाडा से भी जुड़े तार
पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि पकड़े गए तीनों आतंकी इन दिनों ग्वालियर में रह रहे थे। इन तीनों के संबंध कनाडा के ब्रैम्पटन में बसे गुरजीत सिंह चीमा से हैं, जो कभी गुरदासपुर जिले के कादियां थाना अंतर्गत जोगी चीमा गांव का निवासी था।

जांच में पता चला है कि इन तीनों ने फरीदकोट जिले के गांव जीवनवाला निवासी मान सिंह और गुरप्रीत सिंह उर्फ पीत और लुधियाना के कमालपुर गांव के सिमरजीत सिंह उर्फ निक्का को तीन पिस्तौल सप्लाई किए थे। 21 मई को गिरफ्तारी के बाद ये पिस्तौल तीनों से बरामद कर लिए गए थे। गुरजीत सिंह चीमा इस साल के शुरू में कनाडा से भारत आया था। वह मान सिंह व एक अन्य व्यक्ति के साथ ग्वालियर भी गया था, जहां उसे पिस्तौल हासिल करने थे।

21 मई को किए थे हथियार बरामद
उल्लेखनीय है कि 21 मई को एक संयुक्त आपरेशन में पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने कनाडा और पाकिस्तान से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल को तोड़ते हुए भारत-पाक सीमा के पास से एक एके-47 राइफल, पांच हैंड ग्रेनेड, एक मोडिफाइड मशीन-पिस्तौल, पांच पिस्तौल और 450 जीवित कारतूस बरामद किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed