फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 sisters burnt alive in a house in Amritsar

दर्दनाक हादसाः घर में आग लगने से जिंदा जलीं 3 बहनें, जन्मदिन मनाने के लिए आईं थीं

Thu, 14 Feb 2019 09:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 14 Feb 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
3 sisters burnt alive in a house in Amritsar
मृतक बहनों की फाइल फोटो

अमृतसर के अति व्यस्त इलाके गेट हकीमां में स्थित गली मोचियां वाली में बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे घर में आग लगने से तीन सगी बहनें जिंदा जल गई हैं। मृतक महिलाओं की पहचान इंदु (44), प्रीती (33) व वंदना (34 ) के रूप में हुई है। आग कैसे लगी इस बात की अभी तक कोई भी जानकारी ना तो पुलिस को मिली है, न ही फायर बिग्रेड अधिकारियों को। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रीती और वंदना अपनी बहन इंदु के बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली से आईं थीं। 

विज्ञापन


मृतका इंदु के बेटे जसप्रीत ने घटनास्थल पर बताया की वह कपड़े की दुकान पर नौकरी करता है। उसके पिता जगदीश सिंह भी प्राइवेट नौकरी करते है। उसे पड़ोसियों ने फोन किया कि उसके घर में आग लग गई है। उसने समझा की वह मजाक कर रहा है। जब उसे बार-बार फोन कर कहा तो वह काम छोड़ घर की तरफ भागा। 
विज्ञापन


घर पहुंचकर उसने देखा की पड़ोसी आग बुझाने में लगे थे। इतने में अमृतसर सेवा समिति ढाब वस्ती राम के फायर इंजन पहुंचे और करीब  20 मिनट में आग बुझा दी। जब वह घर के भीतर प्रवेश हुआ तो उसने देखा की उसकी मां इंदु का शव सीढ़ियों के नीचे पड़ा था। एक मौसी का शव बेड पर व दूसरी मौसी का शव बेड के नीचे गिरा पड़ा था। तीनों जिंदा जल गईं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस थाना इंचार्ज उधम सिंह ने बताया की उन्हे सूचना मिली थी की मोचिया वाली गली में आग लगी है। मौके पर जा कर देखा की तीनों महिलाएं जिंदा जल चुकी थी। उन्होंने कहा कि आग कैसे लगी इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है जांच की जा रही है। इंदु के पति जगदीश सिंह की रो रोकर हालत खराब थी। पुलिस ने जसप्रीत से पता लेकर दिल्ली में रहने वाली दोनों मौसियों के घर वालों को सूचित कर दिया है। दोनों महिलाओं के परिजनों के पहुंचने पर पुलिस की जांच शुरू होगी। 

आग की लपटे देखकर पड़ोसी चिल्लाये 
घर में आग लगने से तीन महिलाओं के जिंदा जलने की घटना से इलाके में दशहत का माहौल है। तंग गली के अंतिम छोर में स्थित घर में आग लग जाने के बारे में पड़ोसियों को तब पता चला जब धुएं के साथ लपटें उठने लगी। पड़ोस के लोगों ने बाल्टियों से पानी डाल कर आग बुझाने का प्रयास किया। तेज हवा के कारण आग भड़क गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed