फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 shameful act of punjab police, rampage

बेखौफ पंजाब पुलिस की 3 शर्मनाक करतूत, सवालों के घेरे में

Fri, 12 Jun 2015 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 12 Jun 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
3 shameful act of punjab police, rampage

पंजाब पुलिस आए दिन अपनी करतूतों की वजह से सुर्खियों में रहती है। एक बार फिर वो 3 मामलों में विवादों में घिर गई है। पहला मामला पंजाब के जालंधर का है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस दो दिन से थर्ड डिग्री को लेकर विवादों में घिर गई है।

विज्ञापन


युवक ने बुधवार रात सीआईए स्टाफ पर उसे जबरन नशीला पदार्थ खिला सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं वीरवार को थाना सदर पुलिस टॉर्चर के आरोपों में उस समय घिर गई, जब एक व्यक्ति परमिंदर ने शरीर पर थर्ड डिग्री के निशान दिखाए।
विज्ञापन


परमिंदर सिंह के बेटे करण ने बताया कि रविवार रात थाना सदर की पुलिस उसके पिता को पकड़कर ले गई। पुलिस ने उन पर नशीला पाउडर डालकर केस दर्ज कर दिया। इसके बाद चार दिन तक पिता को हवालात में डालकर बुरी तरह से पीटा। पुलिस के कई सीनियर अधिकारियों को कहा, मगर किसी न एक न सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उनके शोर मचाने पर पुलिस उसके पिता को सिविल अस्पताल लेकर आई। परमिंदर का आरोप है कि पुलिस ने हवालात में उसको काफी टार्चर किया। परमिंदर के शरीर पर काफी निशान पड़े हुए थे। सदर थाना के एसएचओ लखबीर सिंह का कहना है कि परमिंदर को पाउडर के साथ पकड़ा है। वह बेवजह झूठे आरोप लगा रहा है। गिरफ्तारी से पहले ही उसके चोटें लगी थी।

सिविल वर्दी में गाड़ी में उठाकर सीआईए स्टाफ ले गए

3 shameful act of punjab police, rampage

उधर, बुधवार को मुख्तियार निवासी बस्ती शेख को अर्द्धबेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल लाया गया था। वहां पता चला कि उसने नशे की ओवरडोज ले रखी है। मुख्तियार के साथी हन्नी का कहना है कि उन दोनों को सिविल वर्दी में मुलाजिम गाड़ी में उठाकर सीआईए स्टाफ ले आए।

वहां पर उनको थर्ड डिग्री दी गई और एक मुलाजिम ने कुछ नशीला पाउडर मुख्तियार को खिला दिया। बाद में लिंक रोड पर फेंक गए। केस की जांच एसीपी क्राइम हरजिंदर सिंह को सौंपी गई। एसीपी क्राइम हरजिंदर सिंह का कहना है कि क्राइम की टीम के एसआई नवदीप सिंह को सूचना मिली थी कि हेरोइन के साथ मुख्तियार और हन्नी कपूरथला रोड पर किसी को पांच ग्राम की डिलीवरी देने आ रहे हैं।

वहां पर पुलिस का पहले से सिविल वर्दी में ट्रैप लगा दिया हुआ था। इस दौरान मुख्तियार ने पुलिस मुलाजिमों को सादी वर्दी में देखा तो उसने हेरोइन की पुड़िया खुद ही खा ली, ताकि पुलिस उसको बरामद न कर सके। एसीपी का कहना है कि मुख्तियार पर 19 आपराधिक केस दर्ज हैं।

इनमें वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है और पुलिस को देखकर उसने खुद ही पुड़िया को निगल लिया था। बहरहाल, मुख्तियार की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

महिला कांस्टेबल समेत चार पर हत्या का केस

3 shameful act of punjab police, rampage

वहीं चार दिन पहले 12वीं के एक छात्र का पीछा करने, उसके साथ मारपीट कर उसे सतलुज में फेंकने के आरोप में पंजाब के जगरांव (लुधियाना) के थाना सिधवांबेट में तैनात कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल सहित चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। नौजवान का शव 72 घंटे दरिया से मिला था। वीरवार को शव का जगरांव सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।

पुलिस को दिए बयान में गांव मदेपुर निवासी जोगिंदर सिंह ने कहा कि सात जून की दोपहर करीब चार बजे उनका बेटा सुरजीत सिंह जालंधर के गांव बेग से अपने मोटरसाइकिल पर गांव लौट रहा था। सतलुज पुल दरिया खुरशैदपुर के पास सफेद रंग की कार में सवार कांस्टेबल सुखविंदर सिंह, महिला मुलाजिम कुलविंदर कौर सहित चार लोगों ने सुरजीत के मोटरसाइकिल में फेट मार दी। फिर उसके साथ मारपीट की।

जोगिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके बेटे से मारपीट कर उसे दरिया में फेंक दिया। उसका मोटरसाइकिल भी अपने साथ ले गए। वहीं पुलिस का कहना है कि सुरजीत सिंह पुलिस पार्टी को देख बाइक भगाकर ले गया था। पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह दरिया में कूद गया। 72 घंटे बाद दरिया से सुरजीत का शव बरामद किया। वीरवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed