{"_id":"2387116fdd52aaa4c9523620a28a5e19","slug":"3-arrest-from-mohali-in-delhi-robbery-issue-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली डकैतीः मोहाली में छिपने का ठिकाना ढूंढ रहे थे लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली डकैतीः मोहाली में छिपने का ठिकाना ढूंढ रहे थे लुटेरे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Feb 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में हीरा व्यवसायी राजेश कालरा से हुई आठ करोड़ की लूट मामले में चंडीगढ़ आपरेशन सेल और दिल्ली पुलिस की सयुक्त टीम ने गिरोह के तीन सदस्यों को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल के पास से शुक्रवार रात दबोच लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए लुटेरों की पहचान नई दिल्ली के फतेहपुर आशवाला के मकान नं 155 निवासी प्रवीण कुमार, नई दिल्ली स्थित गांव छतरपुर के मकान नं 263 निवासी तिलक और छतरपुर के मकान नं 408 निवासी गुलजार अली उर्फ भोला के रुप में हुई।
विज्ञापन
तीनों हिमाचल में कुछ समय रहकर शुक्रवार रात को मोहाली पहुंचे थे और यहां ठहरने के लिए ठिकाना तलाश रहे थे। शनिवार को दिल्ली पुलिस तीनों को आपरेशन सेल की मदद से अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
वहीं दिल्ली पुलिस ने मामले में गिरोह के सरगना अजय, शक्ति, जोनी मांचंद्र समेत अन्य को दिल्ली से दबोच लिया है।
हीरा व्यवसायी राजेश कालरा से आठ करोड़ लूट मामले में अजय और शक्ति के पकड़ने जाने के बाद दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह केतीन सदस्य हिमाचल से आकर मोहाली में छिपने के लिए ठिकाना तलाश कर रहे है।
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ने तुरंत चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क किया। लुटेरों की जानकारी मिलते ही आपरेशन सेल की टीम ने नजर रखी और दिल्ली पुलिस की टीम चंडीगढ़ पहुंच गई।
दिल्ली और चंडीगढ़ पुलिस ने सयुक्त टीम बनाकर फोर्टिस अस्पताल केपास से प्रवीण कुमार, तिलक और गुलजार अली उर्फ भोला को दबोच लिया।