फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   28 year old youth murdered by strangulation in Rohtak

Rohtak News: रंजिश के चलते सांघी में युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या, सुबह नाले में मिला शव

Fri, 02 Feb 2024 06:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Feb 2024 06:08 PM IST
सार

गुरुवार शाम को खेत में गया था। सुबह नाले में शव मिला। 2022 में राकेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ था। पुलिस गांव के तीन युवकों को नामजद कर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
28 year old youth murdered by strangulation in Rohtak
पीजीआई के शवगृह में पोस्टमार्टम के दौरान कागजी कार्रवाई करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक जिले के गांव सांघी में खेत में गए 28 वर्षीय युवक राकेश उर्फ काला की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बाद में शव को सड़क किनारे नाले में फेंक दिया। आशंका है कि वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई है। 2022 में राकेश के खिलाफ गांव के युवक की हत्या का केस दर्ज हुआ था। हालांकि जांच में आरोपी को क्लीन चिट मिल गई थी। पुलिस ने गांव के तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सांघी निवासी नरेश कुमार ने दी शिकायत में बताया कि एक फरवरी को शाम 5 बजे उसका भाई राकेश खेत में गया था। काफी देर बाद वह नहीं आया तो उसने फोन मिलाया, लेकिन राकेश ने कॉल रिसीव नहीं की। वह उसे ढूंढ़ने चिड़ी रोड पर गया, जहां शराब के ठेके के पास पहुंचा। वहां पर राकेश को उसने गांव के युवक सुनील उर्फ भोला व रामफल के साथ देखा।
विज्ञापन


उसने राकेश को घर चलने के लिए कहा, लेकिन सुनील व रामफल ने कहा कि वे अपने आप उसे घर छोड़ देंगे। इसके बाद वह वापस घर आ गया। शुक्रवार सुबह 7 बजे उसे पता चला कि राकेश उर्फ काला का शव चिड़ी रोड पर नाले में पड़ा था, जिसे बाहर निकाला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मौके पर पहुंचा तो उसने देखा तो राकेश के गले पर गला घोंटने के निशान मिले, साथ ही चोट भी लगी थी। आरोप है कि उसके भाई की हत्या सुनील उर्फ भोला, रामफल व गांव के ही युवक विकास ने मिलकर की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

2022 में राकेश के खिलाफ दर्ज हुआ था हत्या का केस
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मई 2022 में सांघी के युवक रोहित ने शिकायत दी थी कि गांव का युवक प्रदीप व राकेश उर्फ काला उसके चाचा साहिल को घर से बुलाकर ले गए। शाम को साहिल घर नहीं आया। सुबह उसका शव चिड़ी रोड पर तालाब में मिला। सदर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि जांच में हत्या का मामला रद्द हो गया था। आशंका है कि कहीं उस रंजिश के चलते हत्या न की गई हो। हालांकि घिलौड़ चौकी प्रभारी का कहना है कि जांच के बाद पूरी वारदात से पर्दा उठेगा। मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।

पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि राकेश उर्फ काला की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है। तीन आरोपियों सुनील उर्फ भोला, रामफल व विकास को काबू करने के लिए दबिश दे रहे हैं। पुरानी रंजिश से हत्या की आशंका है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। - इंस्पेक्टर मुरारी लाल, प्रभारी थाना सदर।


तीन दिन में हत्या की दूसरी वारदात, दो महिलाओं की शिनाख्त तक नहीं
पिछले तीन दिन में हत्या की दूसरी वारदात हुई है। इससे पहले इस्माईला गांव में केमिस्ट आशीष खत्री की रात को ढाई बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। जवाहर लाल नेहरू कैनाल में भी जनवरी में दो महिलाओं के शव मिले थे, जिनकी गला दबाकर हत्या की गई थी। अब तक पुलिस शिनाख्त तक नहीं करवा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed