फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   25 Year old youth killed in Yamunanagar of Haryana

जमीन विवाद में अपनों ने किया कत्ल : पंचायत से लौट रहे चचेरे भाई को गली में रोका, फिर चाकू घोंपकर मार डाला

Thu, 11 Mar 2021 10:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Mar 2021 10:17 PM IST
सार

  • बंटवारे को लेकर हुई थी पंचायत, गुरुवार को बराबर हिस्सों में बांटी जानी थी जमीन
  • आरोपी नहीं मान रहे थे पंचायत का निर्णय, पंचायत से लौटते ही कर दी युवक की हत्या
  • आरोपियों ने गली में रोक युवक से की बहस, आरोपी की पत्नी घर से लेकर आई चाकू

विज्ञापन
25 Year old youth killed in Yamunanagar of Haryana
बीबीपुर में हुई युवक की हत्या के बाद परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुनानगर में बुड़िया क्षेत्र के गांव बीबीपुर में एक कनाल जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने पेट में चाकू घोंपकर अपने ही चचेरे भाई मुबारिक (25) की हत्या कर दी। वारदात से कुछ देर पहले ही जमीन के बंटवारे को लेकर गांव में पंचायत हुई थी लेकिन आरोपी पंचायत का फैसला नहीं मान रहे थे। आरोप है कि इस्लाम की पत्नी शाईस्ता ने घर से चाकू लाकर दिया। इसके बाद दोनों चचेरे भाइयों ने वारदात को अंजाम दिया। बुडिया पुलिस ने मृतक के भाई आरिफ की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बीबीपुर निवासी आरिफ ने बताया कि उनकी गांव में ही जमीन है। एक कनाल जमीन के बंटवारे को लेकर उनका चचेरे भाइयों इस्लाम व जरीफ के साथ विवाद चल रहा था। कई दिन से इस जमीन के हिस्से को लेकर आपस में बातचीत चल रही थी। जमीन में चार हिस्से होने थे। समाधान न होने पर बुधवार रात को इसके निपटारे के लिए गांव के ही फारूख अली के कार्यालय पर पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में निवर्तमान सरपंच इनाम, उनका भाई मुबारिक, पंच व गांव के मौजिज लोग शामिल थे।
विज्ञापन


लगभग दो घंटे तक पंचायत चली। इसमें निर्णय लिया गया कि गुरुवार को जमीन की पैमाइश की जाएगी। पैमाइश में जिस हिस्सेदार के हिस्से में जितनी जमीन आएगी, उसके अनुसार ही बंटवारा होगा। हालांकि आरोपी पंचायत का यह फैसला नहीं मान रहे थे। पंचायत खत्म होने के बाद जब मुबारिक घर जाने लगा तो रास्ते में इस्लाम व मुबारिक ने उसे रोक लिया और गली के बीच ही गाली देने लगे। उसके भाई मुबारिक ने आरोपियों को कहा कि पंचायत का निर्णय ठीक है। हमें वह मंजूर है। उन्हें भी यह निर्णय मानना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी उसका भाई मुबारिक आरोपियों से बातचीत कर ही रहा था कि इतने में इस्लाम की पत्नी शाईस्ता घर के अंदर से आई और अपने पति इस्लाम को चाकू दिया। चाकू लेते ही इस्लाम ने मुबारिक के पेट में घोंप दिया। जिससे उसका भाई लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। तभी आरोपी वहां से फरार हो गए। उसने अन्य परिजनों की मदद से तुरंत अपने भाई मुबारिक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात करीब 2.30 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक मुबारिक की एक साल पहले ही शादी हुई थी।  

चार हिस्सेदारों में केवल इस्लाम नहीं मान रहा था फैसला
परिजनों ने बताया कि जमीन में चार हिस्सेदार हैं। पंचायत में भी चार बराबर बंटवारा करने का निर्णय लिया गया था। मुबारिक व अन्य हिस्सेदारों को फैसला मंजूर था लेकिन इस्लाम व जरीफ इसे मानने को राजी नहीं थे। पंचायत के खत्म होते ही वे मुबारिक से पहले निकल गए। माना जा रहा था कि आरोपियों ने पहले ही मुबारिक की हत्या करने की योजना बनाई हुई थी। 

पांच घंटे मौत से लड़ता रहा मुबारिक 
जमीन के बंटवारे को लेकर हुई पंचायत रात करीब सवा नौ बजे खत्म हुई। करीब साढ़े नौ बजे आरोपियों ने मुबारिक के पेट में चाकू घोंप दिया और फरार हो गए। खून से लथपथ मुबारिक को गंभीर हालत में परिजन शहर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। गंभीर हालत होने पर उसे आईसीयू में रखा गया। लगभग पांच घंटे तक मुबारिक मौत से लड़ता रहा। रात करीब 2.30 बजे उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उसने दम तोड़ दिया। 

बीबीपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो भाइयों ने अपने चचेरे भाई के पेट में चाकू घोंप दिया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले में मृतक के भाई आरिफ की शिकायत पर आरोपी इस्लाम, जरीफ व इस्लाम की पत्नी शाईस्ता पर हत्या का केस दर्जकर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। - लज्जा राम, एसएचओ, थाना बुड़िया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed