Bathinda News: अब गांव पिथो में 25 वर्षीय युवक की नशे से मौत, जिले में 10 दिन में पांच की गई जान
थाना सदर रामपुरा पुलिस ने मृतक युवक की मां की शिकायत पर आरोपी युवक अमनदीप सिंह, जसप्रीत सिंह व छिंदा सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल तीन युवक अभी फरार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा में नशे का कहर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। पिछले 10 दिन में नशे के कारण पांच नौजवानों की मौत हो चुकी है। इसमें बीती छह अगस्त को भी रामपुरा के गांव पिथो में नशे से 25 वर्षीय युवक की मौत हुई है। इस मामले में थाना रामपुरा पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों पर ज्यादा मात्रा में नशा देने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में नामजद किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पिछले कुछ दिन से जिस प्रकार जिले में 25 से 30 उम्र के युवकों की नशे से मौत हो रही है, उसे देखकर लगा रहा है कि जिले में नशा खुलेआम बिक रहा है और सरकार व पुलिस प्रशासन नशे की चेन की सप्लाई तोड़ने में नाकाम साबित हो रहा है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को नशा खासकर चिट्टे की तस्करी रोकने के लिए सख्ती करना जरूरी है, ताकि भविष्य में चिट्टे की वजह से किसी नौजवान की जान न जा सके।
थाना सदर रामपुरा पुलिस को शिकायत देकर रानी कौर निवासी गांव पिथो ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है, जबकि उसका 25 वर्षीय बेटा मनप्रीत सिंह कोई काम नहीं करता है। बीती छह अगस्त को उसके गांव पिथो के रहने वाले आरोपी अमनदीप सिंह, उसका भाई जसप्रीत सिंह और छिंदा सिंह उसके बेटे मनप्रीत सिंह को अपने साथ घर से बाहर ले गए और उसे नशा करवाकर बेसुध हालत में घर पर छोड़कर चले गए।
कुछ समय बाद उसके बेटे मनप्रीत सिंह की हालत गंभीर हो गई और उन्होंने तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की जांच में पता चला कि उसके बेटे को ज्यादा मात्रा में नशा दिया गया था। इससे ही उसकी मौत हुई है। थाना सदर रामपुरा पुलिस ने मृतक युवक की मां की शिकायत पर आरोपी युवक अमनदीप सिंह, जसप्रीत सिंह व छिंदा सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल तीन युवक अभी फरार है।
होटल के शौचालय में मृतक मिले युवक की नशा का इंजेक्शन लगाने से हुई मौत
बीते रविवार को अमरीक सिंह रोड पर स्थित होटल एमसन प्राइड के एक कमरे के शौचालय में मृतक मिले 25 वर्षीय युवक अर्शदीप सिंह निवासी गांव सुरघुरि जिला फरीदकोट की मौत के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने मृतक युवक के पिता कौर सिंह की शिकायत पर अज्ञात पर नशे का इंजेक्शन लगाने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले में किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।