फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   25 Thousand Rupees Rewardee Crook Arrested By Sonipat STF

16 साल से फरार हत्यारोपी 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, नाम बदलकर दिल्ली में था छिपा

Wed, 06 Jan 2021 10:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
25 Thousand Rupees Rewardee Crook Arrested By Sonipat STF
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

एसटीएफ की टीम ने हत्या के मामले में पैरोल मिलने के बाद 16 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव कुराड़ का रहने वाला वीरेंद्र उर्फ विनय उर्फ बीना है। उसने सात मार्च, 1999 में अपने गांव के ही वीरेंद्र की सामान्य अस्पताल के पास सिटी थाना क्षेत्र में हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


उसे न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 2004 में पैरोल लेकर भागने के बाद वह दिल्ली में नाम बदलकर फ्लैट लेकर रह रहा था और शेयर मार्केट में काम करता था। वह रोहतक और सोनीपत के दो अन्य मामलों में भी वांछित था।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके बाद मुरथल थाना में 30 अक्तूबर को पैरोल जंप करने के आरोप में जेल अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी पर वर्ष 2007 में रोहतक के सांपला में शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बावजूद वह पकड़ में नहीं आ सका। अब एसटीएफ को सूचना मिली कि वह दिल्ली में वीरेंद्र उर्फ विनय उर्फ बीना के नाम से जगह बदलकर रह रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने दिल्ली में कई फ्लैट ले रखे हैं। इनके किराए से होने वाली आमदनी से उसका खर्च चलता है। इसके साथ ही उसने शेयर मार्केट का काम कर लिया था। आरोपी वीरेंद्र ने दाढ़ी बढ़ाकर अपना चेहरा बदल लिया था। उसने अपना नाम भी बदल लिया था। वह विनय व बीना बनकर रह रहा था। एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। 

पैरोल लेकर भागने के बाद शातिर वीरेंद्र ने काफी समय तक अपने रिश्तेदारों तक से संपर्क खत्म कर लिया था। उसके बाद उसने गांव से परिवार को भी बुला लिया। परिवार के मोबाइल नंबर से रिश्तेदारों से लगातार संपर्क किया जा रहा था। उसी आधार पर हम उस तक पहुंच पाए।  - सतीश देशवाल, प्रभारी, एसटीएफ सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed