अमृतसर में SBI के एटीएम से 25 लाख लूटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के अमृतसर से अंतरराष्ट्रीय गुरु रामदास हवाई अड्डे के क्षेत्र में लगे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से रविवार सुबह अज्ञात लुटेरे करीब 25 लाख रुपये लूट कर ले गए। लुटेरों ने गैस कटर से एटीएम काटा।
ड्यूटी पर तैनात गार्ड को भी उन्होंने तेजधार हथियारों से घायल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरक्षित क्षेत्र में घटी घटना से हड़कंप की स्थिति है।
गुरु रामदास हवाई अड्डे के गेट नंबर दो के सामने स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर रविवार सुबह करीब ढाई बजे लुटेरों ने धावा बोल दिया। लुटेरे ने एटीएम के गार्ड हरपाल सिंह पर तेजधार हथियारों से वार करके उसे घायल कर दिया।
गैस कटर से एटीएम को काटा
बाद में उसे बंधक बनाकर कर गैस कटर से एटीएम को काटा और उसमें पड़े करीब 25 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। वहां से गुजरते लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
गार्ड को घायल अवस्था में अस्पताल में भरती करवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही देहाती पुलिस एसपी (डी) राजेश्वर सिंह, डीएसपी राजांसासी जगतप्रीत सिंह और राजांसासी पुलिस थाने के प्रभारी कंवरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि हवाई अड्डे की सुरक्षा में केंद्र सहित पंजाब पुलिस के सुरक्षा कर्मचारी 24 घंटे सुरक्षा में तैनात रहते हैं।