{"_id":"604778be136f6613de0f3863","slug":"23-year-old-youth-murdered-by-sharp-weapon-in-sangrur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूर में हत्या : सैर कर लौट रहे युवक पर बाइक सवारों ने किया हमला, तेजधार हथियार से उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संगरूर में हत्या : सैर कर लौट रहे युवक पर बाइक सवारों ने किया हमला, तेजधार हथियार से उतारा मौत के घाट
Tue, 09 Mar 2021 07:03 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 09 Mar 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
गुरबाज सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवानीगढ़ के नजदीक गांव बींबड़ी में सोमवार की रात सैर कर घर लौट रहे युवक की बाइक सवार दो हमलावरों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। थाना भवानीगढ़ पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हत्या की वजह और आरोपियों का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव बींबड़ी का रहने वाला 23 वर्षीय गुरबाज सिंह अपने गांव के सुए की तरफ से सोमवार की रात तकरीबन आठ बजे सैर कर घर लौट रहा था। गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल के समीप बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे आरोपी ने गुरबाज पर तेजधार हथियार से हमलाकर दिया। इससे गुरबाज सिंह सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपियो ने तेजधार हथियार से गुरबाज सिंह पर ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी।
विज्ञापन
गांव बींबड़ी के सरपंच गुरजीत सिंह ने बताया कि गुरबाज सिंह अपने पिता सरदारा सिंह के साथ मजदूरी करता था और वह पढ़ा-लिखा था। उसका किसी के साथ कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं था। एसपी संगरूर गुरप्रीत सिंह और डीएसपी भवानीगढ़ सुखराज सिंह घुम्मण की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन