फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   23 year old youth Committed Suicide at Hawalat

मोगा में युवक ने हवालात में फंदा लगा दी जान, थाना सिटी पुलिस छावनी में हुआ तब्दील

Sat, 16 Nov 2019 08:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Nov 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
23 year old youth Committed Suicide at Hawalat
(फ्लिप मसीह का फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

चोरी के एक मामले में थाना सिटी पुलिस ने करीब 23 वर्षीय एक युवक को दो दिन पहले गिरफ्तार किया था, जिसने शनिवार की सुबह हवालात में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वारदात के तुरंत बाद जहां पुलिस विभाग में खलबली मच गई वहीं एक समुदाय को इकट्ठा होता देख थाना सिटी व सिविल अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। अधिकारिक जानकारी के अनुसार थाना सिटी पुलिस ने दो सितंबर 2019 को चोरी के आरोप में केस दर्ज किया था। 

विज्ञापन


आरोप था कि मोगा की टंकी वाली गली के निकट एक गैस एजेंसी में से अज्ञात चोरों ने 31 मई 2019 की रात को कुछ मोबाइल व करीब 11 हजार रुपये की नकदी चोरी की है। मामले की जांच के बाद थाना सिटी पुलिस के सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने दो सितंबर को चोरी का केस दर्ज कर दिया था। मामले में पुलिस ने दो दिन पहले फ्लिप मसीह निवासी जीरा रोड मोगा को फिरोजपुर से उसके रिश्तेदारों के घर से गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि चोरी फ्लिप मसीह ने की थी और उसके खिलाफ चोरी समेत लड़की को भगाकर ले जाने के आरोप में पहले से केस दर्ज है। मामले में बीते दो दिन से फ्लिप मसीह थाना सिटी पुलिस की कस्टडी में था कि शनिवार की सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर फ्लिप मसीह ने कंबल को फाड़कर उसकी रस्सी बनाई और हवालात के दरवाजे से रस्सी को बंधकर फंदा लगा खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के कुछ मिनटों के बाद ही थाने में मौजूद पुलिस मुलाजिमों को पता चला गया और साथ ही घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वारदात का पता चलते ही पुलिस मुलाजिमों के हाथ पांव फूल गए और तुरंत फ्लिप मसीह को सरकारी गाड़ी से सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इसके बाद मसीह समुदाय के लोगों समेत मृतक के परिवार व रिश्तेदारों को एकत्रित होता देख थाना अजीतवाल, थाना धर्मकोट, थाना कोटइसे खां, चौकी चड़िक, थाना सिटी साउथ समेत पुलिस लाइन से फोर्स बुलाकर थाना सिटी और सिविल अस्पताल में लगा दी गई, ताकि कानून व्यवस्था को बरकरार रखा जा सके। इसके अलावा एसपी एच रतन सिंह बराड़, एसपी डी हरिंदर सिंह परमार समेत चार डीएसपी रैंक के अधिकारी खुद मामले को सुलझाने में जुट गए।

लोक इंसाफ पार्टी के जिला प्रधान ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप
घटना के बाद फ्लिप के पारिवारिक सदस्यों ने सिमरजीत बैंस की लोक इंसाफ पार्टी के मोगा के प्रधान जगमोहन सिंह समाध भाई को फोन पर सूचना देकर इंसाफ दिलाने की अपील की। जिसके बाद जगमोहन सिंह अपने साथियों समेत थाना सिटी में शाम के समय पहुंचे। इस दौरान जब पुलिस अधिकारियों के साथ परिवार की समझौते को लेकर बातचीत हो गई तो प्रधान जगमोहन ने इसमें खलल डाल दिया। चूंकि पुलिस मृतक की मां व पत्नी के खाली कागज पर साइन कराना चाहती थी, जिस पर एतराज जाहिर करते हुए प्रधान जगमोहन सिंह ने वहां पर पुलिस के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी। 

वहीं जगमोहन सिंह व उसके साथियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समेत अकाली दल के तीन पार्षद पुलिस ने मसला सुलझाने के लिए सुबह से लगा रखे थे। पार्षदों ने मृतक के रिश्तेदारों को पैसों का लालच देकर मामला रफादफा करने के लिए राजी कर लिया, जबकि फ्लिप की मौत के सदमे में उसकी मां व पत्नी को इस बारे में बिल्कुल भी भनक नहीं थी। 

बता दें कि जब लोक इंसाफ पार्टी के सदस्यों ने थाने में पुलिस का विरोध करना शुरू किया तो एसपी के आदेश पर फ्लिप की मां व पत्नी को पुलिस कस्टडी में सीजेएम के पास बयान दर्ज कराने के लिए भेज दिया गया। एसपी का कहना था कि परिवार सीजेएम के पास जो भी बयान दर्ज करवाएगा उस हिसाब से कार्रवाई कर दी जाएगी।  

बेटे से मिलाने के लिए संतरी ने मांगे थे एक हजार रुपये
फ्लिप की मां सुनीता का कहना है कि उसके बेटे को थाना सिटी पुलिस 14 नवंबर को फिरोजपुर से गिरफ्तार करके लाई थी। इसके बाद जब 15 नवंबर के दिन उक्त महिला अपने बेटे से मिलने के लिए थाना सिटी में आई तो थाना सिटी में ड्यूटी पर तैनात संतरी प्रवीन कुमार ने कथित तौर उससे एक हजार रुपये रिश्वत की मांग की। पैसे न देने पर संतरी ने उसे उसके बेटे से नहीं मिलने दिया जबकि वह थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह से मिली तो थाना प्रभारी बोले कि अबकी बार तेरे बेटे पर पक्की मोहर लगा देनी आ। जबकि उसके पिछले केसों का हवाला देते हुए महिला से थाना प्रभारी ने दुर्व्यवहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed