{"_id":"636a57c4ab71e365536194f9","slug":"20-year-old-youth-died-of-intoxication-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda News: गोनियाना मंडी में बेहोश पड़ा मिला युवक, अस्पताल पहुंचते ही मौत, नशे ने उजाड़ी जिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda News: गोनियाना मंडी में बेहोश पड़ा मिला युवक, अस्पताल पहुंचते ही मौत, नशे ने उजाड़ी जिंदगी
Tue, 08 Nov 2022 06:53 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 08 Nov 2022 06:53 PM IST
सार
मृतक के पिता पवन कुमार ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि बेटे को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अधिक मात्रा में नशा दिया है। इसी कारण बेटे की मौत हुई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बठिंडा जिले की गोनियाना मंडी में सोमवार देर शाम को नशे के कारण एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मंडी के भारती स्कूल के समीप बेहोशी की अवस्था में पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियर नीरज सिंगला व साहिब सिंह ने गंभीर अवस्था में युवक को गोनियाना सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया लेकिन वहां उसकी कुछ समय बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
उक्त मामले में थाना नेहियांवाला पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति पर ज्यादा मात्रा में नशा देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक को नशा देने वाले की पहचान नहीं हो सकी है। थाना नेहियांवाला पुलिस को शिकायत देकर गोनियाना मंडी निवासी पवन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उसका 20 वर्षीय बेटा लवप्रीत सिंह मंडी के भारती स्कूल के समीप बेहोश पड़ा है। इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर अपने बेटे को एक समाजसेवी संस्था की मदद से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने बताया कि युवक की मौत ज्यादा मात्रा में नशा लेने की वजह से हुई है। इसके बाद मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक के पिता पवन कुमार ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि बेटे को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अधिक मात्रा में नशा दिया है। इसी कारण बेटे की मौत हुई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन