फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 youth gone for picnic with friends died by drowning in river in Panchkula

पंचकूलाः पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार के दो युवकों की डूबने से मौत, घग्गर नदी में हुआ हादसा

Sat, 04 May 2019 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला/मोरनी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला/मोरनी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 May 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
2 youth gone for picnic with friends died by drowning in river in Panchkula
मृतक युवकों की फाइल फोटो

 शराब के नशे में घग्गर नदी में नहाने उतरे एक ही परिवार के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हालांकि दोनों युवकों को बचाने के लिए साथियों ने काफी प्रयास किए लेकिन वह असफल रहे। इस दौरान एक युवक की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों युवकों की पहचान राजकुमार (34) निवासी मनीमाजरा चंडीगढ़ और चंद्रथापा (38) निवासी दड़वा चंडीगढ़ के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जिसका शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। दोनों युवक एक ही परिवार के थे और आपस में चाचा-ताऊ के बेटे होने के कारण भाई लगते थे। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे की है। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली वह मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी इंद्रभान ने बताया कि वह हर साल की तरह इस बार भी पिकनिक मनाने के लिए चंडीगढ़ से पंचकूला जिले के थापली गए थे। उनके साथ करीब 10 से 12 लोग थे, जो कि सभी आपस में रिश्तेदार व दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि थापली में गुजर रही घग्गर नदी में नहाने के लिए आठ लोग उतरे। लेकिन दो युवकों का पैर पत्थर से खिसक गया और वह सीधे गहरे पानी में चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें बचाने के लिए छह अन्य लोगों ने पूरी कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकें। उन्होंने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी, जिसने मौके पर पहुंच कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की टीम ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

कैटरिंग का काम करते थे दोनों मृत युवक
प्रत्यक्षदर्शी इंद्रभान ने बताया कि दोनों मृत युवक राजकुमार और चंद्रथापा कैटरिंग का काम करते थे। दोनों के दो-दो बच्चे हैं। वह हर साल थापली में पिकनिक मनाने जाते थे, लेकिन इस बार सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके साथ ऐसी घटना हो जाएगी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि थापली में घग्गर में नहाने के लिए उतरने से पहले सभी ने थोड़ी-थोड़ी शराब भी पी थी। उन्होंने बताया कि मृतक परिजनों का पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्थर से संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
जिला प्रशासन व पुलिस की चेतावनी के बाद भी थापली में नदी में नहाने वाले लोगों को सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। शुक्रवार को अपनी इसी लापरवाही के चलते दो युवकों की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि नदी में छलांग लगाने को जैसे ही दोनों युवक पत्थर पर चढ़े तो संतुलन बिगड़ गया और गहरे पानी में डूब गए। 

जहां से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोनों युवकों की हालत बिगड़ गई। ग्रामीण युवकों के सहयोग से उन्हें पानी से बाहर निकाला गया और प्राइवेट वाहन की सहायता से पंचकूला के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नहाने के चक्कर में पहले भी कईं लोग गंवा चुके हैं जान

थापली गांव के पास से निकलने वाली घग्गर नदी के पानी में डूबने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां पर नदी में नहाने के लिए उतरे युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। लेकिन फिर भी यहां पर नहाने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है।

लोगों को नदी में जाने से रोकने के लिए प्रशासन व पुलिस विभाग ने चेतावनी बोर्ड भी दोनों और लगा रखे हैं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर रोजाना दर्जनों की संख्या में शराब के नशे में युवक पानी में उतरकर खूब उत्पात मचाते हैं। शुक्रवार को भी नदी में नहाने वाले युवकों को भारी संख्या देखी गई। ग्रामीणों ने बताया कि छुट्टी वाले दिन यहां पर युवकों की संख्या काफी बढ़ जाती है।

पुलिस हमारे घर की, नहीं करेगी कोई कार्रवाई
नदी में हुड़दंग मचाने वालों को ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया तो जवाब मिला कि पुलिस उनके घर की है। ऐसे में कोई पुलिस वाला उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा। शराब के नशे में पानी में उतरने वाले शरारती व हुड़दंगियों से थापली गांव के लोग खासे परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है रोजाना नदी में नहाने के लिए काफी संख्या में बाहर से युवक यहां पर आते हैं और शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं। 

जब भी उनको रोकने को प्रयास किया जाता है तो कहासुनी होती है और ऊंची पहुंच का हवाला देकर दबाने का प्रयास करते हैं। शुक्रवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जब पुल के नीचे शराब के नशे में चूर युवकों को स्थानीय युवकों ने समझाने की कोशिश की और पुलिस का डर दिखाया तो जवाब मिला की पुलिस तो उनके घर की है।

वह उन्हें कुछ नहीं कहेगी। मिली जानकारी के अनुसार इन युवकों में पुलिस के मुलाजिम भी शामिल थे जिनके वाहन सड़क के किनारों खड़े थे। वहीं, चौकी के पुलिस कर्मचारी हादसे की जगह पर मुआयना कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed