{"_id":"6f3209f24031272bbb09f37a7ab90058","slug":"2-woman-came-down-roadways-bus-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के नीचे आईं दो महिलाएं, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस के नीचे आईं दो महिलाएं, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Sat, 12 Jul 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुक्तसर से गुरुद्वारा श्री नानकसर के दर्शनों को जा रही श्रद्धालुओं की बस में चढ़ते समय सीट पर बैठने की जल्दबाजी दो महिला श्रद्धालुओं को महंगी पड़ गई। चलती बस में ही चढ़ते हुए सीट को लेकर धक्कामुक्की में दोनों महिलाएं बस से नीचे गिर गईं।
विज्ञापन
बस के नीचे आ जाने से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार हर पूर्णमासी पर शहर से श्रद्धालुओं की बस गुरुद्वारा श्री नानकसर के लिए जाती है। शनिवार की सुबह भी करीब नौ बजे मलोट रोड स्थित मलोट-बठिंडा बाईपास चौक से बस ने श्री नानकसर के लिए रवाना होना था।
विज्ञापन
लगभग साढ़े आठ बजे जैसे ही बस चौक पर पहुंची तो सीट रोकने की जल्दबाजी में महिला श्रद्धालुओं में होड़ मच गई। महिलाओं में धक्कामुक्की में हो गई। बस चालक ने अभी बस को अच्छी तरह से रोका भी नहीं था। लेकिन महिलाओं में चलती बस में चढ़ने से मची होड़ में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
दो महिलाएं नीचे गिरते हुए पिछले टायर के नीचे आ गईं। अन्य श्रद्धालुओं ने दोनों घायल महिलाओं को तुरंत कोटकपूरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। वहां पर कोटकपूरा रोड निवासी दर्शन कौर (65) पत्नी बलवीर सिंह ने दम तोड़ दिया।
वहीं दूसरी महिला गुरमीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह को ज्यादा चोट नहीं आई थी। इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर को भेज दिया गया। थाना सिटी पुलिस ने इस घटना को लेकर छानबीन शुरू कर दी है।